फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CBSE National Basketball Championship started in Rajnandgaon

CG: राजनांदगांव में सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ, देश-विदेश की 41 टीमें ले रहीं हिस्सा

Thu, 16 Nov 2023 05:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Thu, 16 Nov 2023 05:54 PM IST
सार

सीबीएसई इंटरनेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन राजनांदगांव में किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से पहुंचे टीम में इसमें हिस्सा ले रही हैं। यह आयोजन 20 सितंबर तक चलेगा, जिसमें 96 मैच खेले जाएंगे।
 

विज्ञापन
CBSE National Basketball Championship started in Rajnandgaon
सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव जिले का नाम अब बास्केटबॉल की नर्सरी के नाम से भी अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन आज 16 नवंबर से 20 नवंबर तक राजनांदगांव में किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल 41 टीम में हिस्सा ले रही हैं। इसके साथ ही विदेश से भी आईं टीमें सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के आयोजन में हिस्सा ले रही हैं। 

विज्ञापन


दिग्विजय स्टेडियम और दिल्ली पब्लिक स्कूल में इसके लिए बास्केटबॉल कोर्ट तैयार किया गया है। इस टूर्नामेंट के दौरान 96 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 41 टीम हिस्सा ले रही हैं। लगभग 700 खिलाड़ी और कोच यहां पहुंचे हुए हैं और सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में अपना जौहर दिखा रहे हैं। दुबई से आए खिलाड़ी ऐगिश ने बताया कि राजनांदगांव आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां बास्केटबॉल कोर्ट बहुत अच्छा है। इससे पहले भी वह अन्य टूर्नामेंट के लिए यहां चुके हैं। यहां आकर नया एक्सपीरियंस मिला है। 
विज्ञापन


इंटरनेशनल कोच बास्केटबॉल के राजेश्वर राव ने बताया कि बहुत गर्व का विषय है कि सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन राजनांदगांव में किया जा रहा है। इस बार इस आयोजन की जिम्मेदारी पब्लिक स्कूल को दी गई है। इस साल इस प्रतियोगिता में केवल बॉयज ही हिस्सा ले रहे हैं। इसमें कुल 41 टीम भाग ले रही हैं, जिसमें 700 खिलाड़ी कोच मैनेजर और अन्य लोग शामिल हैं। साथ ही विदेशी टीम भी इस प्रतियोगिता में शामिल हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed