फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CBI will probe jeeram ghati attack

छत्तीसगढ़ः जीरम घाटी में हुए नक्सली हमले की होगी सीबीआई जांच

Thu, 17 Mar 2016 01:05 PM IST
एजेंसी/रायपुर
एजेंसी/रायपुर Updated Thu, 17 Mar 2016 01:05 PM IST
विज्ञापन
CBI will probe jeeram ghati attack

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2013 में जीरम घाटी में हुए नक्सली हमले की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। इस हमले में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


कार्यकारी गृह मंत्री अजय चंद्रकार ने बुधवार को विधान परिषद में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नक्सली समस्या से निपटने के प्रति गंभीर है। सुरक्षा बल अपना काम कर रहे हैं, जबकि नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीरम घाटी हमले में कांग्रेस ने अपने नेता ही नहीं खोए बल्कि सत्ताधारी दल के नेताओं ने भी अपने अच्छे दोस्त गंवा दिए। भाजपा सदस्यों को नंद कुमार पटेल और महेंद्र कर्मा जैसे नेताओं को खोने का बहुत दुख है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से हो रही थी सीबीआई जांच की मांग

CBI will probe jeeram ghati attack

बता दें कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में नक्सलियों ने 25 मई 2013 को उस समय एक बर्बर वारदात को अंजाम दिया था, जब एक कार्यक्रम से लौट रहे प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को घेरकर एक सांस में गोलियों से भून दिया गया था। इस हमले में 29 कांग्रेस नेताओं की मौत हो गई थी, जिनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, कद्दावर कांग्रेस नेता महेन्द्र कर्मा और पूर्व केन्द्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल सहित तमाम बड़े शामिल थे। 

हमले के बाद प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व लगभग शून्य ही हो गया था। शुरूआत से ही इस हमले में राजनीतिक साजिश की आशंका व्यक्त की जा रही थी। कांग्रेस तो कई बार इसको लेकर सीबीआई जांच की मांग भी कर चुकी थी। 

मामले की जांच फिलहाल नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी एनआईए कर रही थी। उसने चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर दी है। फिलहाल प्रदेश सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की है। राज्य के गृह मंत्री अजय चंद्राकर ने इसकी घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed