{"_id":"59f48f034f1c1bd0538b9d96","slug":"cbi-to-probe-chhattisgarh-pwd-minister-rajesh-munat-s-controversial-cd-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ सीडी कांड: रमन सरकार कराएगी CBI जांच, मंत्री मूणत के घर जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ सीडी कांड: रमन सरकार कराएगी CBI जांच, मंत्री मूणत के घर जश्न
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 29 Oct 2017 07:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ सरकार ने पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत की कथित सेक्स सीडी मामले की सीबीआई जांच कराने का फैसला लिया है। राज्य सरकार ने शनिवार को कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई।
विज्ञापन
राज्य सरकार के मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने सरकार के इस फैसले की जानकारी दी। पांडे ने कहा कि सीडी कांड एक राजनीतिक साजिश है। सरकार कके सीबीआई जांच के फैसले के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत के रायपुर स्थित आवास पर उनके समर्थकों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
विज्ञापन
मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि ''कल ही यह कह चुका हूं और आगे भी यही कहूंगा कि सीडी 100 प्रतिशत फर्जी है। उन्होंने कहा कि विनोद वर्मा के भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष) के साथ संबंध सार्वजनिक किए जाने चाहिए। घटिया सोच की राजनीति न बीजेपी में करते हैं, न करेंगे, यह करने के बजाए हम राजनीति से सन्यास लेना उचित समझते हैं।
विज्ञापन
#CDRow: #Visuals of celebration outside Chhattisgarh Minister Rajesh Munat's residence in Raipur after decision for a CBI probe. pic.twitter.com/bzq2G8sOnK
— ANI (@ANI) October 28, 2017
उधर सीडी कांड को लेकर बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्यों ने भूपेश बघेल के आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया।
#Chhattisgarh: Members of BJP Yuva Morcha protested outside Bhupesh Baghel's residence in Raipur, blackened his name plate. #CDRow pic.twitter.com/HM6E244Fn0
— ANI (@ANI) October 28, 2017
इससे पहले मंत्री राजेश मूणत सीडी को फर्जी बता चुके हैं। इसी मामले में ब्लैकमेलिंग और उगाही के आरोप में वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। मालूम हो कि कांग्रेस या दूसरे पक्षों ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग नहीं की थी।
माना जा रहा है कि रमन सिंह सरकार इस मामले से अपनी सरकार की छवि को प्रभावित नहीं होने देना चाहती है। इसलिए सरकार ने खुद पहले करते हुए सीबीआई जांच की सिफारिश की है।
बघेल, वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज
छत्तीसगढ़ के पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
मूणत का आरोप है कि दोनों ने ‘फर्जी सेक्स सीडी’ के जरिए उनकी छवि बिगाड़ने की कोशिश की। बघेल, वर्मा और अन्य के खिलाफ शुक्रवार शाम यहां सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज कराया गया है। मंत्री की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी की धारा 67 (ए) के तहत केस दर्ज किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच: कांग्रेस
कांग्रेस ने ‘नकली’ सेक्स सीडी विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। राज्य की मुख्य विपक्षी दल ने सत्ताधारी भाजपा पर प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने का आरोप लगाया है।
राज्य कांग्रेस प्रमुख भूपेश बघेल ने कहा, ‘जिस तरह भाजपा ने मामले (सेक्स सीडी) में प्रतिक्रिया दिखाई है, इससे यह स्पष्ट है कि सरकारी एजेंसी इस मामले की जांच नहीं कर सकती है।
इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक स्वतंत्र एजेंसी से कराई जानी चाहिए।’ बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले में बिना किसी जांच के अपने मंत्री को क्लीन चिट दे दी।