फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   car rammed into a tree in Kawardha the condition of father and son is serious

Kawardha Accident: कार अनिंयत्रित होकर पेड़ से टकराई, पिता-पुत्र की हालत गंभीर, इलाज के लिए जा रहे थे अस्पताल

Fri, 03 Mar 2023 12:45 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 12:45 PM IST
सार

कवर्धा में इलाज के लिए अस्पताल जा रहे पिता-पुत्र की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे पर ग्राम सिंघनपुरी के पास हुआ। 

विज्ञापन
car rammed into a tree in Kawardha the condition of father and son is serious
कवर्धा में कार अनिंयत्रित होकर पेड़ से टकराई, पिता-पुत्र की हालत गंभीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

कवर्धा के पंडरिया से कवर्धा इलाज कराने आ रहे पिता-पुत्र की कार अनिंयत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना ने दोनों गम्भीर रूप से घायल है। इन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा कवर्धा से पोंड़ी नेशनल हाईवे में ग्राम सिंघनपुरी के पास गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे हुआ है। डॉयल 112 की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पंडरिया निवासी रामेश्वर कुलमित्र पिता हेमुप्रसाद कुलमित्र उम्र 69 व पुष्कर कुलमित्र पिता रामेश्वर कुलमित्र उम्र 43 घायल हुए है। ये दोनों कवर्धा आ रहे थे। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दोनों को गंभीर चौट आई है। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि कार सीधे हाईवे किनारे स्थित पेड़ में जा टकराई। मौके पर राहगीरों ने घायलों की मदद की। डॉयल 112 की सूचना दी गई। वहीं हादसे में कार के  सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। 

विज्ञापन

एक साल में सड़क हादसे में 25 की मौत 

कबीरधाम जिले में लगातार सड़क हादसे के मामले बढ़ते जा रहे है। बीते साल 2022 में पूरे जिले में 129 लोगों की मौत हुई थी, जो कि बीते दो साल में सबसे ज्यादा मौतें थीं। वहीं इस वर्ष 2023 में 27 फरवरी तक 50 दुर्घटनाओं में 25 लोगों की मौत सड़क हादसे में हो चुकी है। इन हादसों में 51 घायल हो चुके है। गुरुवार को ग्राम सिंघनपुरी में पोंड़ी-कवर्धा हाईवे में हुए यह हादसा मार्च माह का पहला हादसा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बीते तीन वर्ष में हुए सड़क हादसे के आंकड़े 

वर्ष            प्रकरण             मृतक         घायल

2020            285            96        309

2021            309            111        366    

2022            332            129        496
 

2023 में फरवरी माह के आंकड़े - 

माह            प्रकरण             मृतक         घायल

जनवरी             28            15        19

27 फरवरी तक  22            10        32

कुल                   50            25        51    


नोट – आंकड़े एसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed