फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   car full of marijuana rammed people going for Murti Visarjan jn Jashpur killing one and many injured

छत्तीसगढ़ में हादसा: मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को गाड़ी ने कुचला, एक की मौत, 16 घायल

Fri, 15 Oct 2021 05:37 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 15 Oct 2021 05:37 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मूर्ति विसर्जन करने जा रहे लोगों को एक कार ने कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 16 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस कार में गांजा भरा हुआ था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अगर यह वीडियो सही है तो मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है।

विज्ञापन
car full of marijuana rammed people going for Murti Visarjan jn Jashpur killing one and many injured
जशपुर में हादसा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक भीषण हादसे की जानकारी सामने आई है। यहां दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे कुछ लोगों को एक कार रौंदते हुए निकल गई। हादसे में एक की मौत और 16 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद भीड़ ने पीछा कर कार को रोका और चालक की पिटाई कर दी। इसके बाद भीड़ ने कार में आग भी लगा दी। बताया जा रहा है कि कार में बड़ी मात्रा में गांजा भरा हुआ था।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी जेम्स मिंज ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार ने पत्थलगांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे लोगों को कुचल दिया। एक शव को अस्पताल लाया गया है और 16 अन्य को भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल दो लोगों का एक्स-रे करवाने पर फ्रेक्चर होने की जानकारी सामने आई है, जिसके बाद दोनों को अन्य अस्पतालों के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। पत्थसगांव में कुछ लोग सात दुर्गा पंडालों की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए नदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार इन लोगों को कुचलते हुए निकल गई। जानकारी के अनुसार, वहां मौजूद अन्य लोगों ने कार का पीछा किया और करीब पांच किमी दूर सुखरापारा में पकड़ लिया। लोगों ने कार चालक की जमकर पिटाई की और गांजे से भरी कार को आग के हवाले कर दिया।

आक्रोशित लोगों ने पत्थलगांव थाने का घेराव और गुमला-कटनी नेशनल हाइवे पर मृतक का शव रख चक्काजाम कर दिया। हालात देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लोगों का कहना है कि एक एएसआई गांजा तस्करी में संलिप्त है। कार चालक एएसआई के साथ मिलकर तस्करी करने वाला था। कार में कितना गांजा था ये पता नहीं चल पाया। लोगों ने एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


सीएम बघेल बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं
जशपुर की घटना को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बहुत दुखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथमदृष्टया दोषी दिख रहे पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है। जांच के आदेश दिए गए हैं। कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। सबके साथ न्याय होगा। ईश्वर दिवंगतजनों की आत्मा को शांति दे।

दोनों आरोपी गिरफ्तार
मामले में जशपुर एसपी का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पहचान बबलू विश्वकर्मा और शिशुपाल साहू के रूप में हुई है। दोनों मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और वे छत्तीसगढ़ से गुजर रहे थे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि पत्थलगांव में हुए हादसे में एसएचओ पत्थलगांव लाइन अटैच किया गया है। एएसआई को भी निलंबित कर दिया गया है। उन पर धारा 302 और 304 के तहत प्राथमिकी दर्ज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed