फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Candidate Ajay Pali file nomination wearing lemon-chilli necklace around his neck in Kabirdham

नजर न लग जाए: गले में नींबू-मिर्ची का हार पहनकर नामांकन दाखिल करने पहुंचा प्रत्याशी, कई बार लड़ चुका चुनाव

Thu, 19 Oct 2023 03:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Thu, 19 Oct 2023 03:48 PM IST
सार

प्रत्याशी अजय पाली ने बताया कि वे अब तक कई बार चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि, सभी चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस बार फिर से कवर्धा विधानसभा से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Candidate Ajay Pali file nomination wearing lemon-chilli necklace around his neck in Kabirdham
प्रत्याशी अजय पाली (बाबा भाई) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में एक प्रत्याशी अजीबो-गरोबी तरीके से नामांकन जमा करने पहुंचा। प्रत्याशी अजय पाली (बाबा भाई) ने अपने गले में नींबू-मिर्च का हार पहनकर रखा था। अजय पाली ने बताया कि वह शिव भक्त हैं और शहर के सिटी कोतवाली के पास समोसे की दुकान लगाते हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान किसी की नजर न लगे इस कारण उन्होंने अपने गले में नींबू-मिर्च का हार पहना है।

विज्ञापन


प्रत्याशी अजय पाली ने बताया कि वे अब तक कई बार चुनाव लड़ चुके हैं। जिसमें राजनांदगांव लोकसभा सीट से दो बार, कवर्धा विधानसभा से भी दो बार और कवर्धा नगर पालिका में अध्यक्ष से लेकर पार्षद तक का चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि, सभी चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस बार फिर से कवर्धा विधानसभा से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। कवर्धा विधानसभा से उसके सामने वर्तमान के विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबर, भाजपा से विजय शर्मा जैसे अन्य प्रत्याशी हैं। 
विज्ञापन


सबसे कम दाम में समोसा बेचता हैं अजय पाली
अजय पाली (बाबा भाई) कवर्धा के रहने वाले हैं। यह कवर्धा शहर में सबसे कम दाम में समोसा बेचते हैं। इसी काम से ही परिवार का भरण-पोषण होता है। अजय पाली ने बताया कि वह समोसा बेचने का काम बीते 15 साल से कर रहे हैं। पूरे कवर्धा में एक रुपये में समोसा बेचने का काम किया। वर्तमान में दो से पांच रुपये प्रति समोसा बेचते हैं। अजय पाली ने बताया कि विधायक बनने के बाद वह सभी परिवार को 50 किलो चावल, 10 किलो गेहूं समेत अन्य खाद्य सामग्री निशुल्क दिलाने का काम करेंगे। साथ ही सभी परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी भी दिलवाएंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडरिया से विभिन्न प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किया 
कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की तरफ से नीलकंठ चंद्रवंशी, भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भावना बोहरा, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की तरफ से रमेश राजपूत ने गुरुवार को विधानसभा सदस्य के लिए नाम निर्देशन, पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर संदीप ठाकुर के समक्ष प्रस्तुत किया। इन सभी ने संविधान की शपथ भी ली। इस अवसर पर इन सभी के चार प्रस्थापक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed