फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cancer medicine testing in Raipur: Medical store issued notice after irregularities found

रायपुर में कैंसर दवाओं की जांच: गड़बड़ी मिलने पर मेडिकल स्टोर को नोटिस

Wed, 14 Oct 2026 03:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 14 Oct 2026 03:28 PM IST
सार

कैंसररोधी दवाओं की जांच के दौरान 26 मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। एक स्टोर में अनियमितता मिलने पर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ। विभाग दवाओं की खरीद-बिक्री, आयात और कीमतों से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
Cancer medicine testing in Raipur: Medical store issued notice after irregularities found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर जिले के कांपा क्षेत्र में स्थित मित्तल कैंसर अस्पताल में कैंसररोधी दवाओं के आयात और उनकी कीमतों की गहन जांच की गई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर तथा स्वास्थ्य सचिव एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक के मार्गदर्शन में यह विशेष जांच अभियान संचालित हुआ। इस दौरान जांच दल ने रायपुर में कुल 26 मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के अंतर्गत एक मेडिकल स्टोर में अनियमितता मिलने पर विभाग ने संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


जांच प्रक्रिया और विधिक प्रावधान
अस्पताल और मेडिकल स्टोरों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम ने दवाओं के आयात, उनकी खरीद-बिक्री तथा अन्य सभी आवश्यक दस्तावेज की बारीकी से जांच की। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार वर्तमान में इस प्रकरण से जुड़े सभी दस्तावेज का परीक्षण किया जा रहा है। जांच प्रक्रिया के दौरान यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो विभाग औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 और लागू नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


मेडिकल स्टोर जांच
सघन अभियान के अंतर्गत विभागीय टीम ने शहर भर में कुल 26 मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान इनमें से एक मेडिकल स्टोर में गड़बड़ी और अनियमितता मिलने पर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया। विभाग संचालक से स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने दवाओं की गुणवत्ता, उनकी वैधता और तय कीमतों से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह जांच अभियान चलाया। आम जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए विभाग आने वाले दिनों में अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का भी निरीक्षण करेगा। इस कार्रवाई में औषधि निरीक्षक ईश्वरी नारायण सिंह, नीरज साहू, डॉक्टर सुरेश कुमार साहू और डॉक्टर टेकचंद धीरहे प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed