फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CAF jawan injured in Naxal blast in Chhattisgarh Bijapur district Latest News Update

Chhattisgarh Naxal blast: बीजापुर में नक्सली धमाके में जवान घायल, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

Sat, 21 May 2022 06:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 21 May 2022 06:37 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को नेलसनार थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की आठवीं वाहिनी के जवानों को गस्त के लिए रवाना किया गया था।

विज्ञापन
CAF jawan injured in Naxal blast in Chhattisgarh Bijapur district Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Ani

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सली धमाका होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक ‘प्रेशर बम’ धमाके की चपेट में आकर सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नेलसनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांडे मुर्गा और बांगोली गांव के मध्य प्रेशर बम की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान थाम सिंह घायल हो गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को नेलसनार थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की आठवीं वाहिनी के जवानों को गस्त के लिए रवाना किया गया था। दल के जवान जब इंद्रावती नदी के किनारे पांडे मुर्गा और बांगोली गांव के मध्य थे, तब दोपहर बाद लगभग 02:40 बजे जवान थाम सिंह का पैर प्रेशर बम के ऊपर चला गया। इससे बम में विस्फोट हुआ और थाम सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घायल जवान को घटनास्थल से बाहर निकाला गया। उसे नेलसनार में प्राथमिक उपचार के बाद दंतेवाड़ा जिले के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह के दाहिने पैर में गंभीर चोट पहुंची है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। बीजापुर जिले में इस महीने 14 तारीख को नेलसनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांडेमुर्गा गांव के करीब ही प्रेशर बम की चपेट आने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान रामनाथ मौर्य घायल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed