फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cabinet Minister Ram Vichar Netam serious about BJP membership campaign

CG: भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कैबिनेट मंत्री नेताम गंभीर, शिक्षक के समान ली BJP कार्यकर्ताओं की क्लास

Mon, 30 Sep 2024 05:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Mon, 30 Sep 2024 05:18 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एक नए अवतार में देखने को मिले। उन्होंने कार्यक्रम में  मंच से उतरकर बिना स्वागत के औपचारिकता के शिक्षक के समान कार्यकर्ताओं के बीच जाकर संवाद किया। 

विज्ञापन
Cabinet Minister Ram Vichar Netam serious about BJP membership campaign
भाजपा सदस्यता अभियान में कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एक नए अवतार में देखने को मिले। वे नेता नहीं शिक्षक के समान भाजपा मंडल रामानुजगंज के द्वारा आयोजित सेवा से सदस्यता की ओर अभियान में सम्मिलित हुए। उन्होंने कार्यक्रम में  मंच से उतरकर बिना स्वागत के औपचारिकता के शिक्षक के समान कार्यकर्ताओं के बीच जाकर संवाद किया। साथ ही साथ सदस्यता को लेकर हंसी-ठिठोली करते हुए कड़ा संदेश देने का भी काम किया। 

विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि आप भाजपा के नेता एवं भाजपा से निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं तो आपकी जवाबदारी है कि अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य आप बनाएं। भाजपा मजबूत बनेगी तो देश मजबूत बनेगा। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर रामानुजगंज के द्वारा सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा से सदस्यता की ओर कार्यक्रम का आयोजन पूरे जिले में हो रहा है।  इसी के तहत रक्तदान शिविर,स्वच्छता अभियान, आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर, एक पेड़ मां के नाम सहित अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इसी कड़ी में बीते दिनों राम विचार नेताम के रामानुजगंज प्रवास के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में सेवा से सदस्यता की ओर अभियान में सम्मिलित हुए एवं उनके द्वारा भाजपा के सदस्य कई लोगों को बनाया। नेताम ने आह्वान किया कि अधिक से अधिक हम सबको भाजपा का सदस्य बनाना है। भाजपा सदस्यता अभियान के प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण केसरी ने सेवा से सदस्यता अभियान की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि मंडल में 18 शक्ति केंद्र है 2 शक्ति केंद्र शहर में है। संगठन के द्वारा प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है जिसे हम सबको मिलजुल कर पूरा करना है। 80 बूथ में 16 हजार  से अधिक सदस्य बनने के लक्ष्य को लेकर हम सब चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह, सुभाष केशरी, भाजपा जिला महामंत्री दीनानाथ यादव, जनपद पंचायत बलरामपुर के उपाध्यक्ष भानु प्रकाश, दीक्षित, भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष तारावती सिंह, विनोद गुप्ता, सुभाष केसरी, उषा गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष बीडी लाल गुप्ता,उपेंद्र यादव, संजय गुप्ता, ललन यादव,भाजयुमो जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा युवा मोर्चा के नेता अजय यादव, धर्म प्रकाश केसरी, अजीत गुप्ता भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अमित गुप्ता,मुकेश केसरी, सिद्धार्थ यादव, नंदकिशोर गुप्ता,आकाश तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed