फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Businessman Suryakant Tiwari also sent to jail in money laundering case in Raipur Chhattisgarh

Raipur: मनी लॉड्रिंग केस में सूर्यकांत तिवारी भी भेजे गए जेल, आरोपियों को न मिली जमानत, ईडी को रिमांड से इनकार

Fri, 11 Nov 2022 07:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 11 Nov 2022 07:13 PM IST
सार

कोयला घोटाले और मनी लॉड्रिंग केस में राज्य में ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है। ईडी ने 11 अक्तूबर को आईएएस समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी और अन्य कुछ अफसरों के यहां छापे की कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
Businessman Suryakant Tiwari also sent to jail in money laundering case in Raipur Chhattisgarh
सूर्यकांत तिवारी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मनी लॉड्रिंग केस में शुक्रवार को रायपुर की ईडी स्पेशल कोर्ट ने कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, निलंबित आईएएस समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। करीब पांच घंटे की बहस के बाद अपर सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने चारों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। वहीं ईडी को भी रिमांड देने से इनकार कर दिया। अब ईडी 23 नवंबर को सारे सबूत कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन


कोयला घोटाले और मनी लॉड्रिंग केस में राज्य में ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है। ईडी ने 11 अक्तूबर को आईएएस समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी और अन्य कुछ अफसरों के यहां छापे की कार्रवाई की थी। पहले निलंबित आईएएस समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी को जेल भेजा गया। आज सूर्यकांत तिवारी को भी जेल भेज दिया गया। कोर्ट ने कल एक दिन की रिमांड दी थी। आज कोर्ट में पेश होने से पहले सूर्यकांत तिवारी ने कहा- यह मेरे खिलाफ राजनैतिक साजिश है। मुझे न्यायपालिका पर पूर्ण भरोसा है। सच जल्द सामने आ जाएगा। मेरी जान को इनसे खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed