फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Burnt dead body of missing woman found in Balod

Balod: कुत्ता नोच के ले गया महिला के शव का हाथ, ग्रामीणों ने देखा तो मचा हड़कंप, अगले दिन मिली जली हुई लाश

Sun, 26 Feb 2023 03:05 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 03:05 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बालोद में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला घर से गायब हुई तो परिवार उसे खोजने में जुट गया। वहीं, कुद लोगों ने कुत्ते को महिला के हाथ को दबाए देखा तो खोजबीन के दौरान नहर के पास महिला की जली हुई लाश मिली।

विज्ञापन
Burnt dead body of missing woman found in Balod
बालोद में लापता महिला की जली हुई लाश मिली। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में जवाहर पारा की एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला का शव ग्राम देऊरत राई में नहर किनारे पड़ा मिला। शव का एक हाथ कुत्ता पकड़कर ले गया, गांव वालों ने इसे देखा तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। महिला का नाम किरण बाई नेताम बताया जा रहा है। महिला ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाकर आत्महत्या की है।

विज्ञापन


ग्रामीण चंद्रिका लाल सिन्हा ने बताया कि यह घटना करीब 2 दिन पहले की बताई जा रही है और लाश को बच्चों ने देखा इससे पहले लाश का हाथ दूसरे गांव में कुत्तों द्वारा ले जाया गया था। उन्होंने भी पुलिस को इसकी सूचना दी थी परंतु शव का पता नहीं चल पाया था। रविवार को जब बच्चे खेलते-खेलते नहर किनारे पहुंचे तो उन्होंने लाश को देखा उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

पूरा मामला हत्या है या फिर आत्महत्या दोनों एंगल से पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई है। फिलहाल शव को पुलिस द्वारा ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि महिला 23 फरवरी को अपने घर से अपने मामा घर जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन उसकी जली हुई अवस्था में लाश मिली है। उसके बाद उसके मामा गांव में रात को फोन लगाकर संपर्क किया गया तो पता चला कि महिला वहां पहुंची ही नहीं है। जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई और अगले दिन थाने में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मिट्टी के तेल की शीशी और पानी की बोतल मिली

जिस जगह पर महिला की लाश मिली है उस जगह पर मिट्टी तेल की शीशी पानी की बोतल सहित कुछ कपड़े मिले हैं। जिसे पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा पंचनामा किया गया है। पता लगाया जा रहा है कि जो डिब्बा मिला है वह उसके घर का है की नहीं। जिस जगह पर महिला की लाश मिली है वह उसका ही खेत बताया जा रहा है और वह उसका मायका है इस कारण शव को पहचानने में ज्यादा समय नहीं लगा दो तरह से मामले में शिकायत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed