फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bullies stopped hookah water in Kawardha

Kawardha: आपसी विवाद में दबंगों ने किया हुक्का पानी बंद, न्याय मांगने एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार

Tue, 14 Mar 2023 10:29 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 Mar 2023 10:29 PM IST
सार

यह मामला जिले के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत लेंजाखार के आश्रित ग्राम लखनपुर का है। इस मामले में पीड़ित गोपाल चन्द्रवंशी पिता फलित राम चन्द्रवंशी ने अपने परिवार के साथ शिकातय दर्ज कराई है।

विज्ञापन
bullies stopped hookah water in Kawardha
एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में आपसी विवाद के कारण दबंगों ने गांव में एक परिवार का हुक्का पानी बंद करा दिया है। मंगलवार को पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय में आवेदन दिया है। यह मामला जिले के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत लेंजाखार के आश्रित ग्राम लखनपुर का है। इस मामले में पीड़ित गोपाल चन्द्रवंशी पिता फलित राम चन्द्रवंशी ने अपने परिवार के साथ शिकातय दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वे गांव में परिवार सहित निवास करते हैं। तहसील कार्यालय बोड़ला में दस्तावेज लेखक का कार्य करता है। बीते साल 12 अक्टूबर 2022 को उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ था। तब बोड़ला थाना में आरोपियों के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान में यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस घटना के बाद 16 अक्टूबर को फिर से कृषि कार्य के दौरान विवाद हुआ था।
विज्ञापन


वहीं, 23 दिसंबर 2022 को पीड़ित के खेत में लगे फसल को पशुओं को चरा दिया गया। इसके बाद लगातार विवाद किया जा रहा है। इसी साल 10 मार्च को गांव में पंचायत कर उनके परिवार को गांव से बहिष्कृत कर दिया गया है। गांव में पानी, अन्य निस्तारी समान, बोलचाल, सब बंद करा दिया गया है। इससे परिवार का जीवन दुर्भर हो गया है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed