{"_id":"66e7be35f46d572bd201def7","slug":"brother-in-law-arrested-for-conspiring-to-murder-brother-in-law-in-durg-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: जीजा ने साले को मारने के लिए दी सुपारी, 50 हजार में हुई डील; सभी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: जीजा ने साले को मारने के लिए दी सुपारी, 50 हजार में हुई डील; सभी आरोपी गिरफ्तार
Mon, 16 Sep 2024 10:42 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 16 Sep 2024 10:42 AM IST
सार
दुर्ग जिले में जीजा ने अपने साले को मारने की सुपारी दे दी। हमलावरों ने हमला किया, लेकिन साला बच गया। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुपेला थाना पुलिस ने साले को जाने से मारने की सुपारी देने वाले जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी फरार था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुपेला शराब दुकान के मैनेजर उमेश वर्मा ड्यूटी खत्म करके अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान तीन आरोपी उनकी बाइक को रोककर चाबी छीनने लगे। उमेश के मना करने पर गाली-गलौज करते हुए आज तुझे जान से मार देगें कहते हुए आरोपी ने हाथ में रखे चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
घायल कृष्णा से पूछताछ करने पर पुलिस ने एक सितंबर को हमला करने वाले नरेन्द्र सोनी, राज मानिकपुरी और शैलेष सिन्हा उर्फ सर्किट को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि राजनांदगांव निवासी अश्वनी उर्फ वर्मा को चाकू से मारने के एवज में आरोपी जीजा अश्वनी ने आरोपियों 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। इसके बाद आरोपियों घटना के दो दिन पूर्व पहले रैकी की इसके बाद रास्ता रोककर चाकू से हमला किया गया। घटना के बाद आरोपी जीजा अश्वनी से हमलावरों को 30 हजार रुपए दिया गया। आरोपी जीजा घटना के बाद से फरार था जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी जीजा अश्वनी वर्मा ने अपने ही साले उमेश वर्मा को मारने की सुपारी दी थी। पुलिस ने पहले हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अब मुख्य आरोपी अश्वनी वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।