{"_id":"666b006596aca8e1a20cca6a","slug":"brijmohan-agrwal-will-hold-a-jan-aabhar-rally-tomorrow-in-raipur-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत पर बृजमोहन आज निकालेंगे जन आभार रैली, रायपुर की जनता को कहेंगे थैंक्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत पर बृजमोहन आज निकालेंगे जन आभार रैली, रायपुर की जनता को कहेंगे थैंक्यू
Thu, 13 Jun 2024 07:51 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 13 Jun 2024 07:51 PM IST
सार
Brijmohan agrwal : रायपुर लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत पर सांसद बृजमोहन कल जन आभार रैली निकालेंगे।
विज्ञापन
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Brijmohan agrwal : रायपुर लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत पर सांसद बृजमोहन 14 जून को जन आभार रैली निकालेंगे। रायपुर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए ये रैली निकलेगी। इस दौराग अग्रवाल राजधानीवासियों को धन्यवाद कहेंगे। रायपुर लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को 5 लाख 75 हजार 285 मतों के बड़े अंतर से पटखनी दी थी। छत्तीसगढ़ में सबसे बड़े अंतर से और पूरे देश में नौवें सबसे अधिक अंतर से विजयश्री हासिल करने वाले प्रत्याशी बने। इसे लेकर बीजेपी जन आभार रैली निकालेगी। रैली वाले पूरे मार्ग पर भाजपा नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं की ओर से अग्रवाल का स्वागत किया जायेगा। जगह-जगह स्टेज लगाकर पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी कर मिठाई वितरण भी की जाएगी।
बांटी जिम्मेदारियां
भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में रायपुर शहर जिला की आवश्यक बैठक आहूत की गई जहां 14 जून को निकलने वाली जन आभार रैली के संदर्भ में विस्तृत चर्चा कर जिम्मेदारियां बांटी गई। जिसमें रायपुर शहर जिला भाजपा के सभी पदाधिकारियों , मंडल अध्यक्षों और महामंत्रियों उपस्थिती रही। सांसद बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में कल शुक्रवार को शाम 4 बजे जन आभार रैली निकलेगी।
रायपुर के विभिन्न मार्गों से होकर निकलेगी रैली
रैली की शुरुआत उरला स्थित बंजारी माता मंदिर में मां बंजारी का आशीर्वाद लेकर की जायेगी। रैली व्यास तालाब से मां बंजारी मंदिर, रांवाभाठा बिरगांव, डी-एम टावर, उरकुरा, व्यास तालाब, विमल इनक्लेव, शांता स्वीट्स, पाटीदार भवन भनपुरी, खमतराई, गुढ़ियारी, डी आर एम ऑफिस, ओम कॉम्लेक्स, पीली बिल्डिंग, फाफाडीह ब्रिज के निचे, फाफाडीह चौक, क. गुर्जर क्षत्रिय धर्मशाला, रेल्वे स्टेशन, स्टेशन गुरुद्वारा, तेलघानी नाका, नेमीचंद गली, गंजमंडी, राठौर चौक बृजमोहन अग्रवाल जी के पैतृक निवास के पास से होते हुए सिन्धी स्कूल, बढ़ाईपारा दुलार धर्मशाला, मोमिनपारा मस्जिद , तात्यापारा चौक, आजाद चौक, आमापारा चौक, सारथि चौक, लाखे नगर चौक (दक्षिण विधानसभा), लोहार चौक, लिलि चौक, पुरानी बस्ती थाना, कंकाली तालाब, सत्ती बाजार, डॉ. आनंद सक्सेना, AT ज्वेलर्स, नहाटा मार्केट, कोतवाली होते हुए निकलेगी।
विज्ञापन
इसके बाद छोटा पारा मस्जित, राजीव गाँधी चौक फायरब्रिगेड , OCM चौक, आकाशवाणी चौक , कबीर चौक, सागौन बंगला, नेताजी चौक, कक्कड़ चौक, केनाल रोड, तारुसिंह चौक गली नं. 7., छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत, झुलेलाल मंदिर गली नं. 2, गुरुनानक हार्डवेयर, गुरुनानक द्वार, मरीन ड्राईव,भगत सिंह चौक, दिशा कॉलेज मोड़, अशोका टावर, टर्निंग पॉइंट, शक्ति नगर राधा कृष्ण मंदिर के पास, लोधीपारा चौक,मंडी गेट, पंडरी कपड़ा मार्केट चौक,एक्सप्रेसवे ब्रिज,श्याम प्लाजा, कचहरी चौक, शास्त्री चौक, जयस्तम्भ चौक पर खत्म होगी।