फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bribe of 1.34 lakh demanded from teacher for this work, Kota BEO removed, clerk suspended in Chhattisgarh

CG News: शिक्षिका से इस काम के लिए 1.34 लाख की मांगी रिश्वत, कोटा बीईओ हटाए गए, क्लर्क निलंबित

Sun, 23 Mar 2025 11:52 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/बिलासपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 23 Mar 2025 11:52 AM IST
सार

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित कोटा ब्लॉक के बीईओ और क्लर्क के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शिक्षक की मृत्यु के बाद उसके रुके वेतन को निकालने के एवज में बीईओ और क्लर्क एक लाख 34 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
Bribe of 1.34 lakh demanded from teacher for this work, Kota BEO removed, clerk suspended in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित कोटा ब्लॉक के बीईओ और क्लर्क के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शिक्षक की मृत्यु के बाद उसके रुके वेतन को निकालने के एवज में बीईओ और क्लर्क एक लाख 34 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। इस पर जांच के बाद भ्रष्टाचार का आरोप सही पाए जाने पर कोटा बीईओ विजय टांडे पद से हटा दिया गया है। वहीं क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


कलेक्टर बिलासपुर अवनीश शरण ने कोटा विकासखंड में भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि होने पर सख्त कार्रवाई करते हुए कोटा के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) विजय पांडे को पद से हटा दिया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, मामले में संलिप्त लिपिक एकादशी पोर्ते को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर की है।
विज्ञापन


कोटा विकासखंड की शिक्षिका नीलम भारद्वाज ने दो सप्ताह पहले कलेक्टर के कर्मचारी जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके स्वर्गीय शिक्षक पति के देहांत के बाद उनके स्वत्वों के भुगतान के लिए 1.24 लाख की रिश्वत मांगी जा रही है। शिक्षिका के अनुसार, इस मामले की जानकारी बीईओ को भी दी गई थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर अवनीश शरण ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मामले की जांच के आदेश दिए। जांच में शिक्षिका के आरोप सही पाए गए। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि बीईओ विजय पांडे और लिपिक एकादशी पोर्ते ने मिलकर जानबूझकर शिक्षिका को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और बिना रिश्वत के स्वत्वों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बीईओ विजय पांडे को उनके पद से हटा दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने तक उन्हें खुरदूर कोटा में प्राचार्य पद पर कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं, लिपिक एकादशी पोर्ते को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रतनपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed