{"_id":"4b522c43e039032687a3a6fb684239f4","slug":"boyfriend-rapes-12-year-old","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बॉयफ्रेंड' ने किया 12 साल की 'गर्लफ्रेंड' का रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बॉयफ्रेंड' ने किया 12 साल की 'गर्लफ्रेंड' का रेप
टीम डिजिटल/अमर उजला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Jun 2014 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक 12 साल की लड़की के साथ किडनैपिंग के बाद बलात्कार की घटना सामने आई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पीड़िता को बलरामपुर जिले के मनोहरपुर गांव में चार दिन तक बंधक बना कर रखा गया और उसके साथ ज्यादती की गई।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपने एक रिश्तेदार के यहां एक विवाह समारोह में शंकरगढ़ गई हुई थी।
जानकारी के अनुसार वहां आरोपी जगेंद्र भी पहुंचा हुआ था। पुलिस का कहना है कि जगेंद्र पीड़िता का प्रेमी था और वह पीड़िता को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था।
जगेंद्र शादी के बाद पीड़िता को अपने साथ दूसरे गांव ले गया और उसके साथ रेप किया।
4 दिन बाद पीड़िता किसी तरह अपने परिवार के पास पहुंची और उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी। परिवार वालों ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कर ली है।