{"_id":"6730938d6df99daa8e06f30a","slug":"body-of-a-young-man-was-found-near-the-mine-pond-family-mourned-in-sakti-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sakti: खदान तालाब के किनारे मिला युवक का शव, परिजनों में पसरा मातम, कैसे हुई मौत, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sakti: खदान तालाब के किनारे मिला युवक का शव, परिजनों में पसरा मातम, कैसे हुई मौत, जांच जारी
Sun, 10 Nov 2024 04:36 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 10 Nov 2024 04:36 PM IST
सार
सक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र के खदान तालाब के किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की मौत कैसे और कब हुई इसकी अभी कोई जानकारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
तालाब किनारे मिला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र के खदान तालाब के किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की मौत कैसे और कब हुई इसकी अभी कोई जानकारी नहीं हुई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीबन 6 बजे डभरा पुलिस को सूचना मिली कि खदान तालाब के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस टीम पहुंची तब मृतक युवक की पहचान संतोष सारथी (30)वर्ष ग्राम बसंतपुर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह करीबन 9 बजे मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था जिसके बाद रात को घर वापस नहीं आया।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी।