{"_id":"6822edecbae6eefe120712b5","slug":"body-of-a-child-was-found-in-ghoghra-river-of-kabirdham-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: घोघरा नदी में मिला छह-सात साल के बालक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: घोघरा नदी में मिला छह-सात साल के बालक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त; जांच में जुटी पुलिस
Tue, 13 May 2025 01:37 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 13 May 2025 01:37 PM IST
सार
कबीरधाम जिले की घोघरा नदी में छह-सात साल के एक अज्ञात बालक का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पांडातराई थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघरा नदी में मंगलवार को लगभग छह-सात साल के एक अज्ञात बालक का शव मिला है। शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। शव की पहचान व परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस को हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सके। बालक ने काले रंग की टी-शर्ट और काले रंग की हाफ पैंट पहन रखी है। पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी थाना क्षेत्र में इस आयु का कोई बालक गुमशुदा है या कोई व्यक्ति इस बालक की पहचान करता हो तो तत्काल पांडातराई थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर 9770716233 व कबीरधाम पुलिस कंट्रोल रूम 9479192499 से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन