फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bodies of two minors who drowned in Blue Water Pond recovered in Raipur

Raipur News: ब्लू वॉटर तालाब में डूबे दोनों नाबालिगों का शव बरामद, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

Sun, 02 Nov 2025 02:44 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 02 Nov 2025 02:44 PM IST
सार

रायपुर के माना थाना क्षेत्र स्थित ब्लू वॉटर तालाब में डूबे दो नाबालिग छात्रों में से दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एसडीआरएफ की टीम ने रविवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे किशोर का शव भी पानी से बाहर निकाला।

विज्ञापन
Bodies of two minors who drowned in Blue Water Pond recovered in Raipur
ब्लू वॉटर में डूबे दोनों नाबालिगों का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र स्थित ब्लू वॉटर तालाब में डूबे दो नाबालिग छात्रों में से दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एसडीआरएफ की टीम ने रविवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे किशोर का शव भी पानी से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान जयेश साहू (15) और मृदुल वनजारी (16) के रूप में हुई है। दोनों छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल के छात्र थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को जयेश और मृदुल अपने दोस्तों के साथ ब्लू वॉटर तालाब घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा। शनिवार सुबह दोबारा तलाशी शुरू की गई, जिसमें जयेश का शव बरामद हुआ, जबकि रविवार को मृदुल का शव भी मिल गया।
विज्ञापन


हर साल होता है हादसा, प्रशासन बेपरवाह
ब्लू वॉटर तालाब के पास किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के बाद यहां पानी भर जाता है और बच्चे घूमने-नहाने आते हैं। चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा बाउंड्री न होने से लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृदुल का सपना था क्रिकेटर बनना
मृदुल वनजारी एक होनहार छात्र और अच्छा क्रिकेटर था। वह टाटीबंध स्थित छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था। स्कूल स्तरीय क्रिकेट टीम में उसका चयन हो चुका था और वह भविष्य में रणजी और भारतीय टीम के लिए खेलने का सपना देखता था। उसकी मां ममता वजरिया छात्रावास अधीक्षक हैं, जिनकी पोस्टिंग लोहांडीगुड़ा (बस्तर) में है, जबकि पिता राजिम में रहते हैं। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है।


जयेश भी पढ़ाई में अव्वल
जयेश साहू कक्षा 10वीं का छात्र था और पढ़ाई में हमेशा अच्छा प्रदर्शन करता था। उसके पिता निजी कंपनी में कार्यरत हैं। दोनों छात्रों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed