फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJYM will gherao CGPSC office tomorrow in raipur

भाजयुमो आज करेगा CGPSC दफ्तर का घेराव: साव बोले- युवाओं के साथ नाइंसाफी, इधर ओपी चौधरी का 'लेटर बम'!

Thu, 18 May 2023 03:40 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 18 May 2023 03:40 PM IST
सार

भाजयुमो आज करेगा CGPSC दफ्तर का घेराव: साव बोले- युवाओं के साथ नाइंसाफी, इधर ओपी चौधरी का 'लेटर बम'!

विज्ञापन
BJYM will gherao CGPSC office tomorrow in raipur
अरुण साव, ओपी चौधरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ भाजयुमो शुक्रवार को सीजी पीएससी चयन को लेकर लोक सेवा आयोग के दफ्तर का घेराव करेगा। इस मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और ओपी चौधारी ने भूपेश सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि पीएससी की घोषित चयन सूची को लेकर प्रदेश के युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पीएससी की चयन सूची को देखकर यह साफ हो गया है कि यह छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाओं के साथ सीधी-सीधी धोखाधड़ी है। छल है, अन्याय है। 

विज्ञापन


साव ने कहा कि रात-दिन पुरुषार्थ करने वाले प्रदेश के युवा अपने उज्ज्वल भविष्य की रचना कर जीवन को संवारने के लिए परिश्रम करते हैं। उन्हें प्रदेश सरकार ने ठेंगा दिखाने का काम किया है। प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति के साथ जो छल किया है, वह बेहद शर्मनाक है। साव ने कहा कि इसे लेकर भाजयुमो 19  मई को लोक सेवा आयोग का घेराव करेगा और युवाओं के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा। चयन सूची को देखकर युवाओं में जिस प्रकार से आक्रोश है, जिस प्रकार से लोक सेवा आयोग की विश्वसनीयता पर परीक्षार्थी युवाओं ने शंका व्यक्त की है, प्रदेश सरकार उस पर जवाब दें। आरोप के जवाब में आरोप लगाना ठीक नहीं है।
विज्ञापन


दूसरी ओर पूर्व आईएएस और बीजेपी नेता ओपी चौधरी ने एक सोशल मीडिया पर एक गुमनाम चिट्ठी शेयर किया है। इस लेटर में CGPSC परीक्षा का पर्चा लीक होने का जिक्र है। खत में दावा किया जा रहा है कि CGPSC की कोचिंग कर रहे एक स्टूडेंट ने यह खत लिखा है। यह लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें लेटर में क्या लिखा है- 





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed