{"_id":"a3d7c9ae-c91d-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-will-compete-in-politic-on-naxal-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नक्सली घटना पर राजनीति में भाजपा करेगी मुकाबला'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नक्सली घटना पर राजनीति में भाजपा करेगी मुकाबला'
रायपुर
Updated Thu, 30 May 2013 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा गुरूवार को नक्सल मसले पर विचार के लिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का कांग्रेस के बहिष्कार करने को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अविवेकपूर्ण करार दिया है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने यहां जारी बयान में कहा कि कांग्रेस अपने ही लोगों की शहादत पर राजनीति का भोंडा खेल खेलने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस की इस मानसिकता से आहत महसूस कर रही है। अगर कांग्रेस दरभा घटना पर राजनीति करना चाहती है तो भाजपा भी मुकाबले में पीछे नहीं रहेगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि दरभा घाटी में 25 मई को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हुए नक्सली हमले के बाद भाजपा ने गुरूवार को नक्सल समस्या पर विचार-विमर्श के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। कांग्रेस ने इस बैठक का बहिष्कार किया था।
विज्ञापन
इस संबंध में रामसेवक ने कहा कि छत्तीसगढ़ इन दिनों जिस राजनीतिक संकट से गुजर रहा है उसमें इस बात की महती आवश्यकता है कि सभी राजनीतिक दल मिलजुलकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए चर्चा करें।
अगर लोकतंत्र कमजोर होता है तो इसका खमियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ सकता है।
नक्सलियों ने दरभा की घटना को अंजाम देकर लोकतंत्र को चुनौती दी है और यह चुनौती सिर्फ भाजपा के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र पर विश्वास करने वाली हर राजनीतिक पार्टी के लिए है।
रामसेवक पैकरा ने कांग्रेस का बैठक में हिस्सा न लेने को दुर्भाग्यपूर्ण कहते हुए इसे ओछी हरकत करार दिया।