फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP state president Kiran Dev participated in public problem solving fortnight in Jagdalpur

CG: जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में शामिल हुए BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, बोले- यह जनता से सीधे संवाद का माध्यम

Thu, 08 Aug 2024 08:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 08 Aug 2024 08:11 PM IST
सार

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश पर 27 जुलाई से जन समस्या निवारण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मैत्री संघ प्रांगण में श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड एवं महारानी वार्ड के लिए शिविर का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
BJP state president Kiran Dev participated in public problem solving fortnight in Jagdalpur
जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश पर 27 जुलाई से जन समस्या निवारण पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसमें नगर निगम द्वारा जनता की समस्याओं के मौके पर त्वरित निवारण के लिये वार्डवार शिविर लगाये जा रहे हैं। गुरूवार को जन समस्या निवारण अभियान के तहत मैत्री संघ प्रांगण में श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड एवं महारानी वार्ड के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव विशेष रूप से शामिल हुए।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने शिविर में आये लोगों से चर्चा की। उनकी समस्याओं से अवगत हुए और उनकी समस्याओं का अविलंब समाधान करने नगर निगम के अधिकारियों को कहा। शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव की उपस्थिति में नवीन राशन कार्ड वितरण किया गया। साथ ही वार्ड के लोगों का समस्या का त्वरित समाधान करते हुए जन्म प्रमाण पत्र भी शिविर में वितरित किये गये। 
विज्ञापन


जनसमस्या निवारण शिविर में अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के माध्यम से जनता की समस्याओं की चिंता करते हुए उनको मूलभूत सुविधा देने जो कार्य राज्य सरकार के द्वारा प्रारंभ किया गया है। वह बहुत ही प्रशंसनीय कदम है और जनता से सीधे संवाद का माध्यम है। मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री की सोच है कि प्रदेश का चौमुखी विकास करना, नगरीय निकायों से जो जनता की अपेक्षा होती है, उन अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी सरकार की मंशा है। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना महती कार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना है, जनसमस्या निवारण शिविर में जनता की जो समस्याएं आ रही हैं उसका उपयुक्त समाधान किया जा रहा है। महापौर सफीरा साहू एवं जनप्रतिनिधि, निगम के अधिकारी कर्मचारी स्वयं उपस्थित होकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जान रहे हैं। जनसमस्या निवारण शिविरों में लोगों के सैकड़ों आवेदन आ रहे हैं, जिनका समाधान पूरी गंभीरता से किया जा रहा है।


जनसमस्या निवारण शिविर में महापौर श्रीमती सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, योगेंद्र पांडे,आलोक अवस्थी, नरसिंह राव,दयावती देवांगन, निर्मल पाणिग्रही, श्वेता बघेल पार्षद संजय पांडे, मानिक राम नाग, राजपाल कसेर, आयुक्त हरेश मंडावी, मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ,राजेश श्रीवास्तव, आशु आचार्य सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed