फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP Nagarnar Mandal organized beneficiary conference in Jagdalpur

CG : भाजपा नगरनार मंडल ने आयोजित किया लाभार्थी सम्मेलन, पूर्व महामंत्री बोले-  कांग्रेस सरकार की विदाई तय

Sun, 13 Aug 2023 07:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 13 Aug 2023 07:21 PM IST
सार

जगदलपुर के बम्हनी गांव में भारतीय जनता पार्टी नगरनार मंडल ने बूथों के लाभार्थियों का सम्मेलन किया। सम्मेलन में केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त किये लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया। 

विज्ञापन
BJP Nagarnar Mandal organized beneficiary conference in Jagdalpur
लाभार्थी सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी नगरनार मंडल के द्वारा रविवार को शक्ति केंद्र मारकेल के अंतर्गत आने वाले बूथों के लाभार्थियों का सम्मेलन किया गया। सम्मेलन में केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त किये लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट नीतियां, वादाखिलाफी व किये जा रहे भ्रष्टाचार को देखते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी तय है। प्रदेश की त्रस्त जनता ने इस सरकार की विदाई करने का पूरी तरह मन बना लिया है। कार्यकर्ता यह संकल्प लेकर जायें  कि कांग्रेस की झूठी सरकार को उखाड़ फेंकने में कोई कसर नहीं छोड़ेगें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसान, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग, अधिकारी-कर्मचारी सहित सभी वर्ग के लोगों को झूठे सपने दिखाकर उन्हें ठगने का कार्य किया है। छत्तीसगढ़ की जनता डॉ. रमन सिंह के 15 वर्षो की भाजपा शासन को याद कर रही है, जब डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में चारों ओर चहुमुंखी विकास हो रहा था, आज प्रदेश का विकास थम सा गया है। इस जनविरोधी सरकार को सभी कार्यकर्ताओं की ताकत से बदलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरनार मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार एवं उनके जनप्रतिनिधियों ने हमेशा से देश व प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। इनका इतिहास रहा है कि कभी भी जनता से किये वादे को पूरा नहीं किया है। झूठ बोलकर लोगों की भावनाओं से खेलना और राज करना इनका दस्तूर रहा है। सभी कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा के चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने एकजुट होकर कार्य करें।


मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ की आम जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इस सरकार ने जनता के विश्वास के साथ धोखा देने का कार्य किया। वहीं, केंद्र सरकार के द्वारा सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों लोगों को बिना भेदभाव के आसानी से प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed