फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   BJP MP Manoj Tiwari participated in BJP Parivartan Yatra-2 in Bilaspur

छत्तीसगढ़: परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए सांसद मनोज तिवारी, बोले- 'बघेल से बैर नहीं, भूपेश तुम्हारी खैर नहीं'

Wed, 27 Sep 2023 10:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 27 Sep 2023 10:43 PM IST
सार

उत्तर पूर्व दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी बिलासपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा-2 में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जमकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। साथ ही छत्तीसगढ़ में जनता से भाजपा की सरकार बनाने समर्थन मांगा।

विज्ञापन
BJP MP Manoj Tiwari participated in BJP Parivartan Yatra-2 in Bilaspur
सांसद मनोज तिवारी परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पूर्व दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा-2 में शामिल हुए। तखतपुर और बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल आमसभा को अपने ठेठ देशी अंदाज में कविता और गाना गाकर उपस्थित जनसमुदाय से म। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'बघेल तो बहुत से हैं। बघेल से हमको बैर नहीं, भूपेश तुम्हारी खैर नहीं।'

विज्ञापन


मनोज तिवारी ने कहा कि जब 'मैं छत्तीसगढ़ी में कहते हुए सुनता हूं तो ऐसा लगता है जैसे भोजपुरी सुन रहे हैं। अपने अंदाज में कहा कि 'जिसने छत्तीसगढ़ की माताओं -बहनों को दिया है धोखा उसको कैसे मिलेगा मौका, जिसने युवाओं के भविष्य को दिया है धोखा उसको कौन देगा मौका।' सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि 'मैं बैठे-बैठे मंच पर एक कविता बना रहा था। ये छत्तीसगढ़ का दर्द है, जिसको कविता के रूप में पिरोया है। आऊ नई साहिबों बदल के राहिबों। गांव-गांव तैयारी हैं, इसके खातिर आपके पास आया मनोज तिवारी है। मां, बहनें और बेटियों के मुंह से सुन रहे है कि अब परिर्वतन होगा।'
विज्ञापन


सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सनातन धर्म को नष्ट करने योजना बना रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि अब नहीं साहिबों, बदल के रहीबों। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार भौरा चलाने, गेड़ी चढ़ते और चम्मच से बासी खाने का काम कर रही है। सड़कों पर गड्ढे हैं। 16 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित रखा है। कांग्रेस के ही चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक के घर गड्डी गड्डी नोट मिला। उन्होंने कहा कि 'मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछना चाहता हूं कि ये पैसा किसका हैं? कोयला घोटाले का या शराब घोटाले का? ये पैसा छत्तीसगढ़ की गरीब जनता का है। बिजली बिल हाफ करूंगा बोला था क्या हुआ? अपने हाथों में गंगाजल लेकर कसम खाई थी क्या वों झूठी थी। आज बिजली का बिल जब आता हैं, तो उसे देखकर झटका लगता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि 'कांग्रेस की सरकार ने हमेशा से ही प्रदेश के हर वर्गों से छीनने का काम किया है, कभी देने का काम नहीं किया है। पूरें पांच सालों तक बेघरों को आवास से वंचित रखा, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया, किसानों को खाद के नाम पर मिट्टी-मुरूम जबरदस्ती थमाया और अब चुनाव की नजदीकी देखकर जनता को एक बार फिर झुनझुना पकड़ाने का काम कर रहे।' 


प्रधानमंत्री आवास योजना का छत्तीसगढ़ को न मिले इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनेक छल-प्रपंच किये और अब आवास देने की बात करके केवल ढोंग कर रहें है। यह बात प्रदेश की जान चुकी है कि प्रदेश में जो भी विकास कार्य हुए हैं, वे सब केंद्र की राशि का उपयोग करके हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब कितने भी झूठ की किताब लिख लें, लेकिन प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार द्वारा इन पांच सालों में किये भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी और छलावे को नहीं भूल सकती। जनता ने अपना मन बना लिया है कि इस बार कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed