फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP Minority Morcha celebrated the birth anniversary of 'Missile Man' Dr. APJ Abdul Kalam in Balod

बालोद: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाई 'मिसाइल मैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

Wed, 15 Oct 2025 03:58 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 15 Oct 2025 03:58 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बालोद ने बुधवार को भारत रत्न, मिसाइल मैन और देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। 

विज्ञापन
BJP Minority Morcha celebrated the birth anniversary of 'Missile Man' Dr. APJ Abdul Kalam in Balod
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाई 'मिसाइल मैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बालोद ने बुधवार को भारत रत्न, मिसाइल मैन और देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। वार्ड क्रमांक 08 में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शरद ठाकुर ने कहा कि डॉ. कलाम ने विज्ञान, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया। उन्होंने भारत को मिसाइल और परमाणु क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया और "जनता के राष्ट्रपति" के रूप में अमिट पहचान बनाई।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अकबर तिगाला ने कहा कि डॉ. कलाम ने युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा दी। स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3, पोखरण-II परमाणु परीक्षण और टेक्नोलॉजी विज़न 2020 से उन्होंने भारत को वैज्ञानिक शक्ति प्रदान की। वहीं, पूर्व मंत्री राजीव रिंकू शर्मा ने डॉ. कलाम को सादगी, सेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि उनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणादायी है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 08 की पार्षद प्रत्याशी रुखसाना बेगम, फिरोज कुरैशी, अजहरुद्दीन कुरैशी, असरार अहमद, नासिर खान, राजिक खान, रियाज खान, शाहना बेगम, फरीदा बेगम, जहाना बानो सहित भाजपा और अल्पसंख्यक मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed