फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bjp meeting regarding preparations for chhattisgarh assembly elections

Raipur: BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बोले-लक्ष्य केवल जीतना, 11 नवंबर को महतारी हुंकार रैली

Wed, 19 Oct 2022 05:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 19 Oct 2022 05:00 PM IST
सार

भाजपा की बैठक में बूथ और शक्ति केंद्र के लोगों से सीधा संपर्क, हर कार्य की समय सीमा का टारगेट रखने और अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान नेताओं ने पदाधिकारियों को सप्ताह और महीने में विधानसभाओं में न्यूनतम प्रवास के दिशा निर्देश भी दिए। 

विज्ञापन
bjp meeting regarding preparations for chhattisgarh assembly elections
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं। इसको लेकर BJP पर एक्शन मोड में आ गई है। जिलों में नेतृत्व को नई कमान सौंपने के साथ ही जीत को लेकर रणनीति बननी शुरू हो गई। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि पदाधिकारी बैठक करें, चाहे रैली या फिर किसी से मिलें, लक्ष्य केवल जीतना हो। इसके लिए BJP अब सड़क पर उतरकर कानून-व्यवस्था को लेकर भी भूपेश सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गई है। 
विज्ञापन


हमारी तैयारी में कमी न हो
दरअसल, रायपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनावी तैयारियों को लेकर बुधवार को संभाग, जिला और विधानसभा प्रभारियों की बैठक बुलाई गई थी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और संगठन महामंत्री पवन साय भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि एक-एक वोट के लिए मेहनत करें। हमारी तैयारी में कोई कमी न हो, यही सबका प्रयास हो। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: भाजपा ने 13 जिला अध्यक्ष बदले, रायपुर में जयंती पटेल को कमान; कई दिनों से चल रही थी कवायद
विज्ञापन
विज्ञापन




बूथ स्तर पर तैयारी को लेकर भी चर्चा
बैठक में बूथ स्तर की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान बूथ के सशक्तिकरण के लिए केंद्र  सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क, विधानसभाओं में प्रवास की बात कही गई। यह भी कहा गया कि सभी के कार्यों समीक्षा की जाएगी। इस दौरान हर विधानसभा की माइक्रो मैनेजमेंट को लेकर चर्चा की गई। साथ ही यह भी कहा कि कि हर माह  समीक्षा बैठक की जाएगी। 

बिलासपुर में होगी रैली
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं से संबंधित अपराध बढ़ते जा रहे हैं। कांग्रेस की सरकार आने के बाद महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। स्व सहायता समूहों, राज्य की योजनाओं में महिलाओं को लंबे समय से मेहनताना तक नहीं मिला है। वह सड़क पर उतरक कर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं। सरकार ने शराब बंदी का महिलाओं से वादा किया, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका। इसके लिए 11 नवंबर को बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली निकाली जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed