फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP Manifesto: BJP manifesto released, CM Vishnu deo Sai calls press conference

BJP Manifesto:भाजपा का घोषणा पत्र जारी: सीएम साय ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, मेनिफेस्टो पर करेंगे जनता से बात

Sun, 14 Apr 2024 10:07 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 14 Apr 2024 10:07 AM IST
सार

BJP Manifesto: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस मामले में जनता तक अपनी बात रखने के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

विज्ञापन
BJP Manifesto: BJP manifesto released, CM Vishnu deo Sai calls press conference
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

BJP Manifesto: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस मामले में जनता तक अपनी बात रखने के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में दोपहर साढ़े बारह बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इसमें वो मीडिया के माध्यम से जनता तक अपनी बात पहुंचायेंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा का घोषणापत्र जारी किया गया। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 27 वरिष्ठ नेताओं की एक समिति बनाई गई। इसी समिति ने घोषणापत्र तैयार किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस समिति की संयोजक हैं। 
विज्ञापन


भाजपा के संकल्प पत्र की बड़ी बातें
भाजपा के संकल्प पत्र में 14 गारंटियां दी गई हैं। इनमें से कुछ हैं...

  1. सभी को स्वास्थ्य बीमा 
  2. सीमापार घुसपैठ पर नकेल
  3. मछुआरों के लिए बीमा योजना
  4. सभी को पक्का घर देने का वादा


भाजपा सरकार ने चार करोड़ गरीबों को घर बनाकर दिए'
पीएम मोदी ने कहा, 'भाजपा सरकार ने गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। अब जो अतिरिक्त जानकारियां राज्य सरकारों से मिल रही हैं, उन परिवारों की भी चिंता करते हुए हम 3 करोड़ घर और बनाने का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ेंगे। अभी तक हमने सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं, अब हम पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन


'ट्रांसजेंडर्स को भी आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाया जाएगा'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र 'संकल्प पत्र' जारी होने पर कहा, 'जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। यही सबका साथ, सबका विकास का भाव है और यही भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा है... भाजपा ने ट्रांसजेंडर साथियों को भी अब आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाने का निर्णय लिया है।'


भारत के चार मजबूत स्तंभों पर फोकस
घोषणापत्र जारी करने के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, 'पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का बहुत इंतजार रहता है। इसका एक बड़ा कारण है। 10 वर्षों में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है। भाजपा ने घोषणापत्र की सूचिता को फिर स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ, युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब, किसान, इन सभी को सशक्त करता है...इस संकल्प पत्र में अवसरों की मात्रा और अवसरों की गुणवत्ता पर जोर दिया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed