{"_id":"64ec911cb23a1c344b04e80c","slug":"bjp-likes-blood-and-violence-hatred-said-cm-bhupesh-baghel-in-raipur-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बीजेपी को खून पसंद है': सीएम भूपेश बोले- भाजपा को हिंसा-घृणा पसंद है, शांत फिजा को ईडी से गर्म करने में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बीजेपी को खून पसंद है': सीएम भूपेश बोले- भाजपा को हिंसा-घृणा पसंद है, शांत फिजा को ईडी से गर्म करने में लगी
Mon, 28 Aug 2023 05:51 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 28 Aug 2023 05:51 PM IST
सार
भाजपा के तुष्टीकरण के आरोप पर सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून का राज है। 5 साल पहले लगातार छत्तीसगढ़ नक्सली समस्या से जल रहा था। अब उसे हमने बहुत पीछे धकेल दिया है।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के तुष्टीकरण के आरोप पर सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून का राज है। 5 साल पहले लगातार छत्तीसगढ़ नक्सली समस्या से जल रहा था। अब उसे हमने बहुत पीछे धकेल दिया है। बीजेपी को खून पसंद है, हिंसा और घृणा पसंद है। इस वजह से उनके कार्यकाल में नक्सली गतिविधियां बढ़ी। अब जब वह शांत हो रहा है, तो बीजेपी ईडी के माध्यम से उसे गर्म किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जितनी भी खदानें हैं सबको अडाणी को सौंपने का षड्यंत्र किया जा रहा है। मीडिया का ध्यान दूसरे तरफ भटका कर एसईसीएल खदान को दे दिया गया। एनएमडीसी जो हिंदुस्तान का सबसे बड़ा लोह अयस्क उत्पादक है उसको हटाकर अडाणी को दे रहे थे। राज्य सरकार बीच में खड़ी है, इस वजह से अडाणी को नहीं दे पा रहे हैं। कैसे भी बेचने का केंद्र सरकार का षडयंत्र है। बीजेपी तरह-तरह की बयानबाजी कर आरोप लगा रही है। छत्तीसगढ़ में कानून का राज है। गलत चाहे जो भी करें उसे खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सट्टे को लेकर मचे बवाल पर सीएम भूपेश ने कहा कि महादेव एप बहुत सारे राज्यों में फैला हुआ है। भाजपाशासित जो भी राज्य हैं, बीजेपी बताएं कि महादेव एप के खिलाफ कार्रवाई की गई है? उसके जितने भी नेटवर्क हैं, वह दूसरे राज्यों से चल रहे हैं, लेकिन फिर भी हमने छत्तीसगढ़ में कार्रवाई की। इसके बावजूद हमें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। यह षड्यंत्र दिल्ली से चल रहा है। हर हाल में यहां के लोहा, कोयला जितने खदानें हैं, उस पर केंद्र की गिद्ध की तरह नजर है, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता जान चुकी है। इनके बहकावे में नहीं आने वाली।
कांग्रेस के संकल्प शिविर पर कहा कि आज 34 विधानसभा में संकल्प शिविर पूरा हो जाएगा। वहीं राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आने को लेकर कहा कि 2 सितंबर मेला ग्राउंड में युवा सम्मेलन होगा। इसमें राहुल गांधी आएंगे। वो युवा क्लब, राजीव गांधी मितान क्लब और जितने भी युवा संगठन हैं। उन सभी लोगों से की बड़ी सभा होगी। सबसे राहुल गांधी चर्चा करेंगे।