{"_id":"5bd6527cbdec2269b3459742","slug":"bjp-leader-and-member-of-zila-panchayat-nandlal-mudami-was-attacked-by-naxals","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बीजेपी नेता नंदलाल मुदामी पर नक्सलियों ने किया जानलेवा हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बीजेपी नेता नंदलाल मुदामी पर नक्सलियों ने किया जानलेवा हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
Updated Mon, 29 Oct 2018 05:51 AM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के पलनार में बीजेपी नेता और जिला पंचायत के सदस्य नंदलाल मुदामी पर आज पलनर के पास नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस हमले में नंदलाल मुदासी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नंदलाल अपने घर मे थे। इस बीच करीब आधा दर्जन से ज्यादा नक्सली वहां पहुंचे और नंदलाल पर हमला कर दिया। नक्सलियों ने नंदलाल के सिर, गले व कमर में धारदार हथियार से हमला किया। इसके बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
Dantewada: BJP leader and member of Zila Panchayat Nandlal Mudami was attacked by Naxals in Palnar earlier today. He has been admitted to District Hospital and his condition is critical. #Chhattisgarh pic.twitter.com/bRJBRU2KM7
— ANI (@ANI) October 28, 2018
विज्ञापन