{"_id":"0ad4783beaca433e67e31f8734700fee","slug":"bjp-issued-list-of-67-candidates-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 21 Oct 2013 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में उतरी भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लिए 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
मौजूदा नौ विधायकों का टिकट काटकर भाजपा ने 20 नए चेहरों को मैदान में उतरा है। सूची में मात्र छह महिलाओं के ही नाम हैं।
छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद पाल रही भाजपा के अभी 50 विधायक हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में केंद्रीय चुनाव समिति की रविवार रात हुई बैठक में छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के नामों की सूची पर मुहर लगा दी गई।
बाकी बचे 23 सीटों को लेकर फैसला करने का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंप दिया गया है। सूची जारी करते हुए पार्टी महासचिव अनंत कुमार ने कहा कि 34 युवाओं को मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बाकी राज्यों के लिए भी जल्द ही बैठकें होंगी। छत्तीसगढ़ की इस पहली सूची में मुख्यमंत्री रमन सिंह और विधानसभा अध्यक्ष के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन