फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP held Lok Sabha Steering Committee meeting in Janjgir Champa

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा संचालक कमेटी की हुई बैठक, डिप्टी CM ने जीत का किया दावा; EVM पर कही ये  बात

Sun, 31 Mar 2024 08:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 31 Mar 2024 08:23 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी  ने जांजगीर चांपा में लोकसभा संचालक कमेटी की बैठक आयोजित की। इस बैठक में  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी शामिल हुए। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को स्थानीय समर्थन का भरोसा दिया और जीत का दावा किया। 

विज्ञापन
BJP held Lok Sabha Steering Committee meeting in Janjgir Champa
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी  ने जांजगीर चांपा लोकसभा चुनाव को लेकर लोकसभा संचालक कमेटी की बैठक आयोजित की। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस बैठक में भाग लिया, जिसमें भाजपा की चुनाव रणनीति पर चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा की जीत का दावा किया और उन्होंने सभी प्रत्याशियों को स्थानीय समर्थन का भरोसा दिया। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशियों का विरोध और उनके अंतरकल होने का दावा किया।

विज्ञापन


जांजगीर चांपा लोकसभा सीट के अंतर्गत आठ विधानसभा आते हैं। इसमें भाजपा का एक भी कोई विधायक नहीं होने से चुनाव इस बार अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। इसके लिए प्रदेश के नेताओं ने काम करना शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ में दोबारा सरकार बनाने के बाद विकास को लेकर जनता को समझाने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन


नक्सली हमले पर जाहिर की चिंता
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सली क्रियाओं के बारे में भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि बस्तर के कोने-कोने में नक्सलियों ने आईडी बेचकर रखा है, इसके चपेट में स्थानीय लोग भी आ रहे हैं। ऐसे ही एक घायल युवक से आज मुलाकात की और उचित उपचार के लिए कहा उन्होंने नक्सलियों को विकास विरोधी बताया। प्रदेश के कोई क्षेत्र विकास में पीछे नहीं रहेगा और बस्तर में भी सड़क बिजली पानी स्कूल और चिकित्सा का अच्छा इंतजाम होगा। विकास विरोधी तत्वों से चर्चा के लिए सरकार सदैव तैयार है सरकार प्यार से बातचीत से और शक्ति से निपटने के लिए भी तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवीएम मशीन को लेकर दिया बयान
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस द्वारा ईवीएम मशीन से चुनाव के बजाय वैलेट पेपर पर मोहर लगाकर चुनाव कराने की मांग पर पलट वार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा अपनी हर पर ईवीएम को और हिंदू-मुस्लिम मामला बताकर माहौल बनाती है। पिछले पांच साल पहले भारी बहुमत से कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। तब क्या ईवीएम सेटिंग हुआ था। कवर्धा से कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद अकबर कवर्धा से चुनाव जीते तब सब ठीक था, इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई तो ईवीएम मशीन में गड़बड़ी होने का झूठा आरोप लगा रही है। कवर्धा में मोहम्मद अकबर की हार के बाद हिंदू-मुस्लिम कारण बन गया। इस कांग्रेस का दोहरा चाल और चरित्र बताया।


जांजगीर चांपा लोकसभा सीट के प्रभारी उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से ही पहले कांग्रेस की हार सुनिश्चित है। कांग्रेस की बौखलाहट से अनर्गल टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed