फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP councilor accused the commissioner of assault and abusing in Rajnandgaon

Rajnandgaon: भाजपा पार्षद ने कमिश्नर पर लगाया मारपीट और गाली गलौज का आरोप, थाने पहुंचे भाजपाइयों ने दिया आवेदन

Sat, 14 Oct 2023 05:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 14 Oct 2023 05:00 PM IST
सार

पार्षद ने बताया कि वो आवेदन के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों को इस विषय की जानकारी दी है। मैंने कलेक्टर से भी पूरे मामले की शिकायत की है कमिश्नर को मैंने फोन लगाया उन्होंने मेरा नंबर ब्लैक लिस्ट में रखा है।

विज्ञापन
BJP councilor accused the commissioner of assault and abusing in Rajnandgaon
थाने पहुंचे भाजपाइयों ने दिया आवेदन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव में भाजपा पार्षद ने नगर निगम आयुक्त पर मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाया है। बड़ी संख्या में पार्षद सहित भाजपा पदाधिकारी सदस्यों ने बसंतपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। थाने में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपाई थाने पहुंचे हैं। नगर निगम कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन दिया है। 

विज्ञापन


शहर के वार्ड नंबर 45 के भाजपा पार्षद गगन आईच ने नगर निगम कमिश्नर अभिषेक गुप्ता पर मारपीट का आरोप लगाया है और पूरे मामले को लेकर बसंतपुर थाना में इसकी शिकायत की गई है। पार्षद का कहना है कि बड़ा त्योहार नवरात्रि होता है मेरे वार्ड नंबर 45 में सबसे बड़ा मंदिर पाताल भैरवी मंदिर है जहां पूरे प्रदेश से और राज्य से पदयात्री आते हैं। उस क्षेत्र में अभी भी गड्डे हैं क्षेत्र वासियों के द्वारा मेरे से लगातार मांग की जा रही थी उस गड्डे को पाटा जाए नहीं तो कुछ भी घटना हो सकती है। 

विज्ञापन

 

पार्षद ने बताया कि वो आवेदन के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों को इस विषय की जानकारी दी है। मैंने कलेक्टर से भी पूरे मामले की शिकायत की है कमिश्नर को मैंने फोन लगाया उन्होंने मेरा नंबर ब्लैक लिस्ट में रखा है। आज मैं स्वयं उनके पास गया और मैंने कहा कि मेरे नंबर को ब्लैक लिस्ट से हटाईये तो उन्होंने कहा कि तुम कौन होते हो मेरे घर में आने वाले, ब्लॉक लिस्ट से हटाने वाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पार्षद ने आगे का कि पूरे मामले की शिकायत को लेकर बसंतपुर थाने पहुंचे थे पूरे मामले की शिकायत की गई है। वहीं इस पूरे मामले में राजनांदगांव सीएसपी अमित पटेल ने बताया कि अभी थाना बसंतपुर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 45 के पार्षद गगन आईच अभी आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। उसके पश्चात भी कुछ काम को लेकर कमिश्नर के घर के बाहर गए हुए थे उनसे कुछ वार्तालाप करने। अभी इन्होंने अपने साथ मारपीट और गाली-गलौज का आवेदन दिया है जो कि आवेदक को लेकर इसमें जांच में लिया गया है इसमें अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शीघ्र की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed