Manendragarh: भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने तेज किया चुनावी अभियान, कांग्रेस पर बोला हमला
अपने सम्बोधन में कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी कोरबा लोकसभा में एक ही परिवार पर निर्भर नजर आती है। इस क्षेत्र से पहले पिता-पुत्र फिर बहू को बार-बार चुनाव में उम्मीदवार बनाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गयी है। कोरबा लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सरोज पाण्डेय का पहला दौरा जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ में हुआ। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
अपने सम्बोधन में कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी कोरबा लोकसभा में एक ही परिवार पर निर्भर नजर आती है। इस क्षेत्र से पहले पिता-पुत्र फिर बहू को बार-बार चुनाव में उम्मीदवार बनाया। उल्लेखनीय है कि कोरबा लोकसभा में डॉ॰ चरणदास मंहत के बाद वर्तमान में उनकी पत्नी ज्योत्सना मंहत कोरबा से लोकसभा सांसद है।