फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP candidate Santosh Pandey filed nomination claimed victory in Rajnandgaon

Rajnandgaon: भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने दाखिल किया नामांकन, जीत का किया दावा, भूपेश बघेल पर बोला हमला

Tue, 02 Apr 2024 05:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 02 Apr 2024 05:30 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर आज भाजपा प्रत्याशी और सांसद संतोष पांडे ने राजनंदगांव कलेक्टरेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, जिला अध्यक्ष रमेश पटेल और भाजपा नेता सुरेश लाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
BJP candidate Santosh Pandey filed nomination claimed victory in Rajnandgaon
संतोष पांडेय ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर आज भाजपा प्रत्याशी और सांसद संतोष पांडे ने राजनंदगांव कलेक्टरेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, जिला अध्यक्ष रमेश पटेल और भाजपा नेता सुरेश लाल मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए जीत का दावा किया, वहीं कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


विज्ञापन


मीडिया से बातचीत करते हुए संतोष पांडेय ने कहा कि आज भाजपा के नेताओं के मौजूदगी मैने फॉर्म भर दिया है, चार तारीख को एक रैली और सभा का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश के दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। भूपेश बघेल पर निशाना चाहते हुए उन्होंने कहा कि आपने जो काम किया उसके कारण ही जनता ने आपको निपटा दिया यह उसी का हश्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन के बाद संतोष पांडेय ने कहा कि जनता के साथ आपने क्या-क्या किया राजनांदगांव की जनता बहुत अच्छे से जानती है और 26 तारीख को वोट के रूप में बदलेगा और आपको पता चल जाएगा। वहीं एक भाजपा नेता की हत्या में आरोपी आदिवासी नेता के ठिकानों से असलहा बारूद बरामद होने के मामले में गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि वह नेता किस तरह की बयान बाजी करता था उसका वीडियो भी सभी के पास है। वहीं उन्होंने भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम हाउस में उसकी अंदर तक एंट्री थी भूपेश बघेल के पिता उसे अपना दूसरा बेटा मानते थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed