Lok Sabha Elections: BJP प्रत्याशी महेश कश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष देव से की मुलाकात, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा
बस्तर लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव नीति एवं कार्यक्रमों पर चर्चा की। साथ ही देव ने प्रत्याशी एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्तर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने जगदलपुर विधायक कार्यालय पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव नीति एवं कार्यक्रमों पर चर्चा की। साथ ही देव ने प्रत्याशी एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। महेश कश्यप ने प्रचार-प्रसार का क्रम तेज करते हुए शुक्रवार को अपने कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से की। महेश कश्यप ने जगदलपुर में महार समाज प्रमुख विनय सोना से मुलाकात की। सोना ने मुलाकात के दौरान समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बात की एवं भाजपा प्रत्याशी को अपना पूर्ण समर्थन दोहराया।
महेश कश्यप ने समाज प्रमुख से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याण कारी योजनाएं हर समाज हर वर्ग के लिए वरदान साबित हो रही हैं। इस बार 400 पार की मजबूत सरकार बनने के बाद विकसित भारत की गारंटी पूरी की होगी। शाम होते-होते कश्यप विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बेलपुटी में आयोजित कोसरिया मरार पटेल समाज के सामाजिक महासभा में शामिल हुए।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बाबुल नाग, रामसिंह बघेल, हरि सिंह बेसरा, जगतराम नेताम, अमर, मनोरथ चालकी, परेश बेसरा, वनवासी मौर्य, आनंद मोहन मिश्रा, जितेंद्र पाणिग्राही, नारायण पटेल, शंकर पटेल सहित अन्य सदस्य उनके साथ मौजूद रहे।