फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bilaspur woman plead to magistrate i am alive panchayat forged my death certificate

'मैं जिंदा हूं, मेरी जमीन हड़पने के लिए जारी हुआ जाली मृत्यु प्रमाण पत्र'

Tue, 28 Nov 2017 06:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Tue, 28 Nov 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
bilaspur woman plead to magistrate i am alive panchayat forged my death certificate
बिलासपुर में जिंदा महिला को मृत बताया
छत्तीसगढ़ में ग्राम पंचायत द्वारा मृत करार दे दी गई महिला को जिंदा होने के सबूत के तौर पर खुद को पेश करना पड़ा। बिलासपुर जिले के मोपका गांव की रहनेवाली बेदीन बाई जब सिटी मजिस्ट्रेट के सामने खड़ी हो गई तो वहां मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में बिलासपुर में जनदर्शन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट को बेदीन बाई ने बताया कि गतौरा ग्राम पंचायत ने उनके नाम का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया। बेदीन बाई के मुताबिक विकास संग्राम नाम के शख्स ने उनकी जमीन हड़पने के लिए राजस्व अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर उसके मृत्यु प्रमाण पत्र के जाली दस्तावेज तैयार कराए। 
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयान में बेदिन बाई ने बताया कि मोपका गांव में खसरा नंबर 190 के अंतर्गत 20 डिसमिल जमीन है। विकास संग्राम ने ऋण पुस्तिका बनाने के लिए शपथ पत्र देने की बात कही और उनकी जमीन का 26 अगस्त 2017 को रजिस्ट्री कार्यालय में मुख्तयारनामा करवा लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेदिन का कहना है कि, 'विकास संग्राम व अन्य लोगों ने मेरे जीवित रहते हुए ग्राम पंचायत गतौरा के सरंपच से मिलीभगत कर मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया है। इसी मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए मेरी जमीन को बेचने की कोशिश की जा रही है। ग्राम पंचायत मोपका की पटवारी मृदुला राठौर ने इस बात की जानकारी मुझे दी।' 

पटवारी के मुताबिक कि उसके पास मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए जमीन में नाम बदलवाने की कोशिश की जा रही है। बेदिन ने कहा कि पटवारी के बताने के बाद जब उसने पता किया तो पता चला कि विकास संग्राम ने जाली ऋण पुस्तिका बनवाने के लिए तहसीलदार कोर्ट में आवेदन किया था। 


प्रभारी कलेक्टर के सामने बेदिन ने 20 डिसमिल जमीन को सुरक्षित रखने की गुहार लगाई है। पीड़ित बेदिन बाई ने प्रभारी कलेक्टर को बताया कि तहसीलदार कार्यालय के लोग भी जालसाजी में शामिल हैं। वहीं कलेक्टर प्रभारी केडी कुंजाम ने जांच का भरोसा दिया है और रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed