फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   woman found burnt to death near railway track in chhattisgarh bilaspur

महिला को जिंदा जलाया!: रेलवे ट्रैक के पास झुलसी हालत में तड़पती मिली, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

Sat, 28 Jan 2023 04:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 28 Jan 2023 04:53 PM IST
सार

थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि मजिस्ट्रेट के सामने महिला का बयान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन वह ठीक से बोल नहीं पा रही थी। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक करा रहे हैं। 

विज्ञापन
woman found burnt to death near railway track in chhattisgarh bilaspur
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार रात एक महिला गंभीर हालत में झुलसी हुई रेलवे ट्रैक के पास मिली थी। राहगीरों ने उसके कराहने की आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद महिला को डायल-112 ने अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बयान लेने से पहले ही उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आशंका है कि महिला को जिंदा जलाया गया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना
जानकारी के मुताबिक, उसलापुर स्टेशन से आगे महावीर नगर के पास ठेठा डबरी रेलवे ट्रैक के किनारे शुक्रवार रात एक महिला कराह रही थी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हालत में पड़ी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को सिम्स में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला 70 फीसदी जली हुई हालत में मिली थी। 
विज्ञापन




अभी तक महिला की पहचान नहीं
थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि मजिस्ट्रेट के सामने महिला का बयान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन वह ठीक से बोल नहीं पा रही थी। हालांकि छत्तीसगढ़ी में कुछ बताने का प्रयास कर रही थी। ऐसे में महिला प्रदेश की ही थी। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक करा रहे हैं। महिला की उम्र करीब 37 साल के आसपास रही होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed