{"_id":"669a964465c6ca77430a85f4","slug":"two-more-children-malaria-died-in-bilaspur-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"डराने लगा मलेरिया: बिलासपुर में दो सगे भाईयों की मौत, मां की हालत गंभीर; 14 नए मरीजों की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डराने लगा मलेरिया: बिलासपुर में दो सगे भाईयों की मौत, मां की हालत गंभीर; 14 नए मरीजों की हुई पहचान
Fri, 19 Jul 2024 10:07 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 19 Jul 2024 10:07 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो मासूम बच्चों की मलेरिया से मौत हो गई है। दोनों बच्चे मेलेरिया पॉजिटिव पाए गए। एक बच्चा छह साल और दूसरा 12 साल का था।
विज्ञापन
चिकित्सालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर में मलेरिया को लेकर बड़ी खबर है। बिलासपुर में मलेरिया से दो और बच्चों की मौत हो गई है। दोनों सगे भाई हैं जिनकी उम्र छह वर्ष और 12 वर्ष है। मृतकों की मां भी मलेरिया पॉजिटिव है, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स रिफर किया गया है।
विज्ञापन
सभी कोटा बेलगहना क्षेत्र के कालीमाटी गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है, कोरबा के जामगांव में अपना इलाज करा रहे थे। दो दिन पहले ही वे अपने गांव कालीमाटी वापस आए थे। यहां उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद आज दोनों बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं मां की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए सिम्स रिफर किया गया है। सीएमएचओ ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि, प्रभावित क्षेत्र में मेडिकल टीम को रवाना कर दिया गया है। सिम्स के विशेषज्ञ डॉक्टर भी क्षेत्र में परीक्षण कर रहे हैं। डोर टू डोर सर्वे भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
फिलहाल, 14 मलेरिया मरीजों की पहचान हुई है, जिनमें 5 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सिम्स सहित अलग-अलग अस्पतालों में सभी का उपचार जारी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी टेंगनमाडा क्षेत्र में मलेरिया प्रभावित दो बच्चों की मौत हो चुकी है।