फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Threat of bombing Bilaspur High Court investigation conducted after evacuating the premises in Bilaspur Highco

Bilaspur Highcourt : बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराकर कराई गई जांच, मचा हड़कंप

Tue, 10 Jun 2025 01:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 10 Jun 2025 01:27 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हाईकोर्ट के आधिकारिक वेबसाइट पर धमकी भरा ईमेल भेजा गया।

विज्ञापन
Threat of bombing Bilaspur High Court investigation conducted after evacuating the premises in Bilaspur Highco
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट - फोटो : highcourt.cg.gov.in

विस्तार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हाईकोर्ट के आधिकारिक वेबसाइट पर धमकी भरा ईमेल भेजा गया। इसमें कोर्ट परिसर को उड़ाने की बातें कही गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाईकोर्ट परिसर को खाली कराकर जांच कराई गई, लेकिन इस दौरान कहीं कुछ नहीं मिला। 

विज्ञापन

 

धमकी मिलने के बाद अचानक तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक ईमेल संदेश ने सबको चौंका दिया, जिसमें कहा गया था कि कोर्ट परिसर में अमोनियम सल्फर आधारित आईईडी बम लगाया गया है। ये ईमेल किसी ‘मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब’नामक संगठन के नाम से आया था। पुलिस और खुफिया एजेंसियों के साथ-साथ बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को तुरंत हरकत में आना पड़ा। यह धमकी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस बोर्ड के रूप में दिखाई दी। जैसे ही यह सूचना मिली, प्रशासन ने तुरंत कोर्ट परिसर को खाली कराया और सभी न्यायाधीशों, वकीलों और स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट में समर वेकेशन के बाद सोमवार से कामकाज शुरू हुआ। इस दौरान कोर्ट परिसर में जजों के साथ ही वकील और पक्षकार भी मौजूद थे। तभी दोपहर बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वेबसाइट पर ईमेल के माध्यम से धमकी भरा मेसेज मिला, जिसमें हाईकोर्ट में बम लगाने और परिसर को उड़ाने की धमकी दी गई। मेसेज देखकर हाईकोर्ट के प्रोटोकॉल अफसर ने इसकी जानकारी पुलिस अफसरों को दी गई। जिसके बाद पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईमेल आईडी अब्दुल abdia@outlook.com से भेजे गए मेसेज में संवेदनशील मुद्दों का उल्लेख किया गया था। इनमें अजमल कसाब को फांसी देने और कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लेने जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए इसे एक "पवित्र मिशन" बताया गया। ईमेल में अमोनियम सल्फर आधारित आईईडी कोर्ट परिसर में लगाए जाने का दावा किया। धमकी मिलने के बाद एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली कराकर जांच अभियान चलाया गया। 


मामले को लेकर बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि ईमेल मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। अब तक की जांच में किसी भी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed