{"_id":"68b3d88158c793b3440c2df8","slug":"temple-pujari-was-brutally-murdered-in-bilaspur-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: मंदिर में पुजारी बेटे का खून से लथपथ शव देख मां के पैरों तले खिसकी जमीन, पूरे इलाक में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: मंदिर में पुजारी बेटे का खून से लथपथ शव देख मां के पैरों तले खिसकी जमीन, पूरे इलाक में मचा हड़कंप
Sun, 31 Aug 2025 10:37 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में एक पुजारी की मंदिर प्रांगण में ही बेरहमी से हत्या कर दी गई है, बताया जा रहा है कि 30 साल के जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू जो परसाकापा गांव के पाठ बाबा मंदिर में पुजारी थे मंदिर में ही रहते थे।
विज्ञापन
रविवार सुबह उनकी मां मंदिर पहुंचीं,तो बेटे का शव खून से लथपथ मिला। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मंदिर परिसर से कुछ लोगों की चप्पल मिली है और आरोपी पुजारी का मोबाइल भी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि हत्या बहुत ही क्रूर तरीके से की गई है। जिससे आपसी रंजिश का भी शक है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है व ग्रामीणों से पूछताछ भी कर रही है साथ ही आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।
विज्ञापन