फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Tantrik Baiga who raped woman arrested by police

तंत्र मंत्र और दुष्कर्म: बिलासपुर में इलाज के नाम पर बनाए संबंध, सालों तक की हैवानियत; फिर देने लगा धमकी

Thu, 07 Sep 2023 10:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 07 Sep 2023 10:17 PM IST
सार

बीते दो साल से तांत्रिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था। जिसके बाद वह धमकी देता था। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Tantrik Baiga who raped woman arrested by police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी बैगा युवती की बहन का इलाज करने घर पहुंचा था। इसके बाद उसकी नियत डोल गई। फिर उसके साथ 2 साल तक शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

दरअसल, पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। जहां रहने वाले एक महिला की तबीयत खराब हो गई थी। जिस पर उनका इलाज कराया जा रहा था। ठीक नहीं होने पर गांव में बैगा गुनिया के बातों में आकर उसका इलाज बैगा से कराने का ठाना। जिसके बाद बैगा को घर बुलाया गया। फूंक झाड के दौरान बैगा का लगातार उनके घर पर आना-जाना लगा रहता था। गांव के लोगों को भी झाड़ फूंक से ठीक करने का वह दावा करती थी। इसके कारण पीडितों को भी विश्वास हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तंत्र मंत्र के माध्यम से परिजन को खत्म करने की धमकी 
आरोपी की नियत उसकी बहन को देखकर बिगड़ गई। उसे तंत्र-मंत्र के माध्यम से धमकाने और फिर खत्म कर देने की बात करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने लगा। डरी सहमी युवती बाद में अपने परिवार वाले को इस पूरे मामले की जानकारी दी। जिस पर परिजन उसे लेकर थाने लेकर पहुंचे। आरोपी बैगा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। 

विज्ञापन

मामले में सीपत थाना प्रभारी नरेश चौहान ने बताया कि बैगा ने पीड़िता को इतना डरा दिया था कि उसके खिलाफ अगर उसने कहीं कुछ बताया तो परिवार को तंत्र मंत्र के माध्यम से खत्म कर देगा। यही बात कहकर धमकी देते रहा। फिलहाल, बयान के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed