{"_id":"67ffa4a7aef950a17c014417","slug":"tantric-rituals-with-a-girl-police-detained-several-people-in-bilaspur-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: युवती के साथ तांत्रिक क्रियाएं, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: युवती के साथ तांत्रिक क्रियाएं, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया, जानें पूरा मामला
Wed, 16 Apr 2025 06:24 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 16 Apr 2025 06:24 PM IST
सार
बिलासपुर से एक बार फिर तंत्र-मंत्र और जादू टोने का संदिग्ध सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार की देर रात बिलासपुर जिले के निरतू गांव में संदिग्ध तांत्रिक गतिविधियां करने के लिए कुछ बाहरी लोग गांव के शमशान में पहुंचे थे।
विज्ञापन
युवती के साथ तंत्र क्रिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर से एक बार फिर तंत्र-मंत्र और जादू टोने का संदिग्ध सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार की देर रात बिलासपुर जिले के निरतू गांव में संदिग्ध तांत्रिक गतिविधियां करने के लिए कुछ बाहरी लोग गांव के शमशान में पहुंचे थे, जहां मची चीख पुकार को सुनकर जब गांव वाले शमशान पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। बदहवास हालत में पड़ी लड़की के साथ कुछ संदिग्ध क्रियाएं की जा रही थीं।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि युवती के साथ तांत्रिक क्रियाएं की जा रही थी। इस बात की शिकायत आनन-फानन में कोनी पुलिस से की गई। पुलिस मौके पर मौजूद 1 दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 5 लोग तांत्रिक की वेशभूषा में श्मशान में स्थित पीपल के पेड़ के नीचे तांत्रिक क्रिया में लिप्त थे,उनके साथ 3 और पुरुष और 4 महिलाएं थीं। वहीं पुलिस आलाधिकारी इस मामले में किसी भी तरह की तांत्रिक क्रिया और बलि की बात को सिरे से खारिज कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बगल के छतौना गांव के कुछ लोग पूजा पाठ के उद्देश्य से बनारस से कुछ पंडित बुलवाए थे और नदी के किनारे विसर्जन की गतिविधियां चल रही थी,जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाई है।
विज्ञापन