{"_id":"6a688f907c92d3f30e0915c0","slug":"snake-death-bilaspur-chhattisgarh-news-c-1-1-noi1485-4550244-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: बिलासपुर में करैत सांप के डसने से 9 वर्षीय मासूम की मौत, रात में सोते समय घर में घुसा था जहरीला सर्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: बिलासपुर में करैत सांप के डसने से 9 वर्षीय मासूम की मौत, रात में सोते समय घर में घुसा था जहरीला सर्प
Tue, 28 Jul 2026 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 06:20 PM IST
सार
बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में करैत सांप के डसने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। देर रात सोते समय जहरीले सांप ने बच्ची को काट लिया। इलाज के दौरान सिम्स अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
करैत के काटने से मासूम की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर जिले के एक गांव में रात को हंसते-खेलते सोई बच्ची की सुबह मौत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। आधी रात को जहरीले करैत सांप के डसने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। सांप के डसने के बाद परिजनों ने इलाज के लिए पहले रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में बिलासपुर के सिम्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचरा का है। खसरियापारा में यह दर्दनाक हादसा सोमवार देर रात हुआ, जब बच्ची अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। बता दें कि शालनी अघरिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा थी। सोमवार रात करीब 2:30 बजे एक जहरीला करैत सांप घर में घुस आया और सो रही बच्ची के हाथ की उंगली पर डस लिया। कुछ देर बाद परिजनों की नजर सांप पर पड़ी, जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई।
बच्ची के हाथ पर सांप के काटने का निशान दिखाई देने पर परिजन उसे तत्काल रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे सिम्स अस्पताल, बिलासपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सिम्स में डॉक्टरों ने बच्ची का उपचार शुरू किया, लेकिन मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी इस हादसे से मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के मौसम में करैत जैसे अत्यंत विषैले सांप अक्सर घरों में घुस आते हैं। ऐसे मामलों में समय पर अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी होता है, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सांपों से बचाव और प्राथमिक सावधानियों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर बरसात के मौसम में सतर्क रहने की अहम सीख दे गया।