{"_id":"670a3a41ecfc52a01a02d3cf","slug":"sensation-due-to-finding-half-burnt-body-of-an-unknown-youth-police-engaged-in-investigation-in-bilaspur-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच मे जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच मे जुटी
Sat, 12 Oct 2024 02:28 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 12 Oct 2024 02:28 PM IST
सार
बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र स्थित बकरकुदा का सरसेनी रोड में एक अज्ञात युवक की अधजली शव मिलने से सनसनी फैल गई है प्रारंभिक तौर पर हत्या कर शव जलाने का प्रयास करने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
मौके पर एकत्रित हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र स्थित बकरकुदा का सरसेनी रोड में एक अज्ञात युवक की अधजली शव मिलने से सनसनी फैल गई है प्रारंभिक तौर पर हत्या कर शव जलाने का प्रयास करने की बात सामने आ रही है फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल ग्राम बकरकुदा के बडे नहर के पास एक अज्ञात युवक की अधजली अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने मल्हार क्षेत्र के आसपास सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना आसपास के खेत में दवाई छिड़काव कर रहे किसानों ने मल्हार चौकी पुलिस को दी वही सिर में भी चोट के निशान दिखाई दे रहा है पुलिस लाश की पहचान करने के लिए आसपास के लोगो से पूछताछ कर रही हैं जिससे युवक की कोई पहचान हो सके फिलहाल पुलिस लाश को देखकर युवक की हत्या की आशंका जताई रही है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पायेगा। मस्तूरी पुलिस फोरेसिक और डॉग स्क्वाड टीम को सूचना दे दी है फिलहाल पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।
विज्ञापन