फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Seminar organized on role of youth BJP state president was the chief guest of the program in Bilaspur

Bilaspur: युवाओं की भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

Sun, 19 Jan 2025 08:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 19 Jan 2025 08:43 PM IST
सार

बिलासपुर में वनवासी विकास समिति बिलासपुर द्वारा आयोजित विकसित भारत में युवाओं की भूमिका विषय पर आज विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Seminar organized on role of youth BJP state president was the chief guest of the program in Bilaspur
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में वनवासी विकास समिति बिलासपुर द्वारा आयोजित विकसित भारत में युवाओं की भूमिका विषय पर आज विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष किरण सिंह देव उपस्थित रहे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव उपस्थित हुए। इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं और अतिथियों ने कहा कि भारत में 65 करोड़ से अधिक युवा हैं, जिनके द्वारा देश की दशा और दिशा तय होती है, इन युवाओं को मोटिवेट करने के लिए इस गोष्ठी का आयोजन किया गया है। 

विज्ञापन


इस मौके पर उपस्थित प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी देश की प्रगति में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है,ऐसे में आज के दौर में जिस तरह से सोशल मीडिया तेजी से बढ़ रहा है,वह नए युग के लिए बेहतर साधन हो सकता है,लेकिन युवाओं को इस साधन का बेहतर ढंग से उपयोग करना आना चाहिए न । प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी निकाय चुनाव से संबंधित प्रश्न पर जवाब देते हुए कहा कि आने वाले स्थानीय चुनाव में भाजपा जीत रही है। उन्होंने मुफ्त योजनाओं के संबंध में सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है विपक्ष की तरह नहीं की केवल घोषणाएं करे और उसे पूरा न कर सके। वहीं विपक्ष को कमजोर आंकने के सवाल पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कटाक्ष भरे लहजे में जवाब देते हुए कहा कि वो विपक्ष पर टिप्पणी नहीं करते।

विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed