{"_id":"671a7b18075683ddfc0a4d92","slug":"rumor-of-bomb-in-bilaspur-kolkata-flight-creates-panic-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: बिलासपुर-कोलकाता फ्लाइट में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, पुलिस-प्रशासन ने की जांच पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: बिलासपुर-कोलकाता फ्लाइट में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, पुलिस-प्रशासन ने की जांच पड़ताल
Thu, 24 Oct 2024 10:21 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:21 PM IST
सार
फ्लाइट में बम होने की अफवाह से यात्रियों में हड़कंप मच गया। प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी यात्रियों को फ्लाइट से नीचे उतारा और फिर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर-कोलकाता फ्लाइट में बम की अफवाह पर एयरपोर्ट में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी प्रशासन ने यात्रियों को फ्लाइट से उतारा। इस दौरान कलेक्टर, एसपी और प्रशासन व बम स्क्वायड की टीम ने पहुंचकर फ्लाइट का निरीक्षण किया। फायर ब्रिगेड की टीम समेत अन्य विभाग की टीमें भी मौजूद रहीं। जांच के बाद फ्लाइट को रवाना किया गया।
विज्ञापन
फ्लाइट में बम होने की अफवाह से यात्रियों में हड़कंप मच गया। प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी यात्रियों को फ्लाइट से नीचे उतारा और फिर जांच पड़ताल की। इसके बाद पूरी बात अफवाह साबित हुई और फिर फ्लाइट को रवाना किया गया। एयरपोर्ट में बम होने की सूचना पर तत्काल बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह बम स्क्वायड और फायर ब्रिगेड के साथ चकरभाठा एयरपोर्ट पहुंचे। अन्य टीम भी एयरपोर्ट पहुंची। सुरक्षा टीम ने जांच की और यात्रियों को नीचे उतरा गया और फिर जांच पड़ताल के बाद फ्लाइट को रवाना किया गया।
विज्ञापन
मामले में एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि कोलकाता से मैसेज यहां ट्रांसफर हुआ था कि एयर एलाइंस की फ्लाइट में बम है। एयर लाइंस के द्वारा उनके ट्विटर हैंडल पर भी सूचना दी गई थी। इस पर तत्काल टीम पहुंची और तुरंत पुलिस के स्टाफ ने कोआर्डिनेट कर पैसेंजर्स को उतारा गया और प्लेन को जांच की गई। सब कुछ ठीक मिलने पर प्लाइट को रवाना किया गया।
विज्ञापन