{"_id":"66084235e33e4c3d8909bd7e","slug":"rss-chief-mohan-bhagwat-comes-on-short-stay-in-bilaspur-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: अल्प प्रवास पर आए संघ प्रमुख मोहन भागवत, स्वयंसेवकों और भाजपा के पदाधिकारियों ने की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: अल्प प्रवास पर आए संघ प्रमुख मोहन भागवत, स्वयंसेवकों और भाजपा के पदाधिकारियों ने की मुलाकात
Sat, 30 Mar 2024 10:18 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 30 Mar 2024 10:18 PM IST
सार
संघ प्रमुख ने बिलासपुर आरएसएस कार्यालय में चल रहे नवीकरण के कार्य का जायजा लिया। इस दौरान बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन
बिलासपुर पहुंचे संघ प्रमुख
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अल्प प्रवास पर पहुंचे। वह बिलासपुर के जूना बिलासपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पहुंचे थे। मोहन भागवत ने आरएसएस के स्वयंसेवकों से मुलाकात की। साथ ही शहर भाजपा के संगठन पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर चर्चा की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, संघ प्रमुख बिलासपुर से अमरकंटक होते हुए मध्य प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। संघ प्रमुख ने बिलासपुर आरएसएस कार्यालय में चल रहे नवीकरण के कार्य का जायजा लिया। इस दौरान बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने उनसे मुलाकात की। संघ प्रमुख के बिलासपुर दौरे पर आगामी लोकसभा चुनाव के कई मायने निकाले जा रहे हैं और अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मोहन भागवत बहुत ही कम समय के लिए बिलासपुर में रहे। इस दौरान मीडिया से उनकी दूरी रही। वह सीधे अमरकंटक के लिए निकल गए और इसके बाद वह एमपी के रास्ते अन्य जगह का दौरा कर सकते हैं।
विज्ञापन