फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Rail stop movement on September 12 against the lateness of trains in Bilaspur

Bilaspur: ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ 12 सितंबर को रेल रोको आंदोलन, नागरिक सुरक्षा मंच करेगा प्रदर्शन

Sun, 03 Sep 2023 06:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 03 Sep 2023 06:20 PM IST
सार

अमित तिवारी ने कहा कि जनता रेलवे के रवैये को बर्दाश्त नहीं करेगी। नागरिक सुरक्षा मंच एवं जिला युवक कांग्रेस ने रेल प्रशासन के तुगलकी निर्णय का विरोध करने का निर्णय लिया है। 
 

विज्ञापन
Rail stop movement on September 12 against the lateness of trains in Bilaspur
नागरिक सुरक्षा मंच के संयोजक अमित तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ के लोगों से भेदभाव पूर्वक बर्ताव किया जा रहा है। इसका उदाहरण रेलवे द्वारा पिछले दो वर्षों से यात्री गाड़ियों को निरस्त किया जाना तथा ट्रेनों की लेट- लतीफ से ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों के साथ अन्याय है। विगत 21 सितम्बर 2022 को नागरिक सुरक्षा मंच द्वारा जनता की इन कठिनाईयों को संज्ञान में लेते हुए महा प्रबंधक कार्यालय का घेराव किया गया था। इस दौरान रेल प्रशासन ने प्रतिनिधि मंडल को चर्चा के लिये आमंत्रित किया। रेलवे के उच्चाधिकारी ने चर्चा के दौरान इन अनियमितताओं को स्वीकार किया और एक माह के अन्दर इन समस्याओं के निराकरण किये जाने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन


लेकिन पूरे एक माह से भी अधिक की समयावधि बीत जाने के बाद भी रेल प्रशासन की कानों में जूं नहीं रेंग रहा है। अब रेलवे द्वारा आमजन की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है तब बिलासपुर की जनता को बड़े आन्दोलनों का निर्णय लेना पड़ सकता है। बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नागरिक सुरक्षा मंच के संयोजक अमित तिवारी ने बताया कि रेल आम जनता के लिए सर्वाधिक किफायती एवं सुविधाजनक यातायात माध्यम है जिसे रेलवे अपनी आय बढ़ाने और चंद व्यवसाईयों को लाभ पहुंचाने की नियत से माल ढुलाई को ज्यादा प्राथमिकता दे रहा हे। 

विज्ञापन

 


कोयला लदान वाली गाड़ियों का पटरियों पर बेखौफ दौड़ना इस बात की पुष्टि करता है। माल गाडी को क्लीयरेंस देने के लिये यात्री गाड़ियों को घंटो-घंटो एक स्थान पर रोक दिया जाता है, जो कि रेल यात्रियों के लिये परेशानी का सबब बन जाता है। वर्तमान में बिलासपुर जोन की सैकड़ों गाडियां निरस्त हैं, और जो चल रही है वो भी अनिश्चितकालीन विलम्ब से चल रही है। लोकल गाडियां पूर्णतया निरस्त हैं जिसके चलते स्थानीय एवं छोटे-छोटे स्टेशनों से यात्रा करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार में लोकल गाड़ियों के स्थगित होने के कारण बहनें अपने भाई को राखी तक नहीं बांध पाई जो रेल प्रशासन की पराकाष्ठा को उजागर करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अमित तिवारी ने कहा कि जनता रेलवे के रवैये को बर्दाश्त नहीं करेगी। नागरिक सुरक्षा मंच एवं जिला युवक कांग्रेस ने रेल प्रशासन के तुगलकी निर्णय का विरोध करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत रेल रोको आन्दोलन किया जायेगा।12 सितंबर दिन मंगलवार को उसलापुर रेल्वे स्टेशन के निकट ट्रेन रोकी जायेगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed