फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Police personnel assaulted for reducing DJ volume in Bilaspur

एक डीजे और सात आरोपी: बिलासपुर में तेज आवाज को लेकर विवाद, पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी... फिर टूट पड़े

Mon, 02 Oct 2023 10:35 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 02 Oct 2023 10:35 AM IST
सार

आरक्षक महादेव कुजूर रात को पेट्रोलिंग कर रहे थे। तभी कोनी पेट्रोल पंप के पास कुछ युवक तेज आवाज में डीजे बजाते हुए गणेश विसर्जन के लिए जा रहे थे। आवाज कम करने के लिए समझाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
Police personnel assaulted for reducing DJ volume in Bilaspur
आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बाज रहा था। जिसे बंद कराने गए सिपाही को सात आरोपी ने मिलकर पीट दिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, कोनी थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन के समय तेज आवाज में डीजे बज रहा था। जिसको बंद करने पहुंचे सिपाही से आरोपियों ने मारपीट कर दी और साथ ही उनकी वर्दी भी फाड़ दी। घटना के बाद आरक्षक वहां से बचकर निकल गया। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय काम में बाधा और मारपीट सहित कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोलिंग पर गये आरक्षक को पीटा
आरक्षक महादेव कुजूर शनिवार की रात के समय पेट्रोलिंग पर था। इसी दौरान रात 11 बजे वह छोटी कोनी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि कुछ युवक तेज आवाज में डीजे बजाते हुए गणेश विसर्जन करने जा रहे थे। आरक्षक ने उन्हें साउंड सिस्टम की आवाज कम करने के लिए समझाने का प्रयास किया।


युवकों ने हुज्जत करते हुए उसका साथ झूमाझटकी कर दिया। इस दौरान आरोपी युवक दुर्गेश गढ़ेवाल, सूरज गढ़ेवाल और अन्य लोगों ने आरक्षक की वर्दी को फाड़ते हुए नेम प्लेट भी तोड़ दी। अपने दातों से भी उसे काटा। किसी तरह आरक्षक वहां से बचकर निकला और घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। जिसकी शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. दीपक गढेवाल उर्फ सूरज पिता संतू गढेवाल कोनी पेट्रोल पंप के पास छोटी कोनी, थाना केानी बिलासपुर।
2. अजय गढेवाल पिता संतू गढेवाल उम्र 19 वर्ष कोनी पेट्रोल पंप के पास छोटी कोनी थाना कोनी, बिलासपुर।
3. दुर्गेश गढेवाल पिता स्व श्याम लाल गढेवाल उम्र 20 वर्ष कोनी पेट्रोल पंप के पास छोटी कोनी, थाना कोनी बिलासपुर।
4. उत्तम मरावी पिता मनहरण मरावी उम्र 32 वर्ष निवासी कोनी पेट्रोल पंप के पास छोटी कोनी थाना कोनी बिलासपुर।
5. विजय जोशी पिता स्व जुगल जोशी उम्र 23 वर्ष कोनी पेट्रोल पंप के पास छोटी कोनी,थाना केानी बिलासपुर।
6. विनय जोशी पिता विजय जोशी उम्र 23 वर्ष कोनी पेट्रोल पंप के पास छोटी कोनी थाना कोनी बिलासपुर।
7. आशीष अनंत पिता स्व उमेश अनंत उम्र 20 वर्ष गुडाखू फैक्ट्री छोटी कोनी थाना कोनी बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा। सभी ने अपना जुर्म कबुल कर लिया है। जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed