{"_id":"685830f7fa9c5f7fe50eccb4","slug":"police-caught-eight-people-with-illegal-liquor-worth-three-lakhs-in-bilaspur-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: पुलिस ने अवैध शराब पकड़ने के लिए सफाईकर्मी बनकर मारा छापा, तीन लाख का माल पकड़ा, आठ लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: पुलिस ने अवैध शराब पकड़ने के लिए सफाईकर्मी बनकर मारा छापा, तीन लाख का माल पकड़ा, आठ लोग गिरफ्तार
Sun, 22 Jun 2025 10:06 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 22 Jun 2025 10:06 PM IST
सार
सीपत पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम खांडा में कुछ लोग अवैध रूप से भट्ठी लगाकर महुआ शराब बना रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी और अन्य पुलिस अधिकारियों की सात अलग-अलग टीम बनाई। छापेमारी में पुलिस के हाथ यह सफलता लगी।
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर पुलिस ने अवैध शराब पकड़ने के लिए सफाईकर्मी बनकर छापा मारा है, जिसमें करीब तीन लाख की अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। मामले में आठ आरोपी भी धर दबोचे हैं।
विज्ञापन
जिले में अवैध शराब कारोबार व बिक्री पर पुलिस लगातार नकेल कसते हुए कार्रवाई कर रही है, सीपत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के ग्राम खांडा में पुलिस ने एक टीम बनाकर छापा मारा, जिसमें 1040 लीटर कच्ची महुआ शराब और 5.760 लीटर देसी शराब बरामद की है। जिसकी कुल अनुमानित कीमत 3,14,560 रुपये बताई गई है। साथ ही इस अवैध धंधे में लिप्त आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है।
विज्ञापन
सीपत पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम खांडा में कुछ लोग अवैध रूप से भट्ठी लगाकर महुआ शराब बना रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी और अन्य पुलिस अधिकारियों की सात अलग-अलग टीम बनाई। साथ ही पुलिस ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सफाईकर्मी की वेश-भूषा धारण की। इसके बाद सुनियोजित ढंग से गांव के अलग-अलग मोहल्लों में दबिश दी। इस दौरान भट्ठियों पर शराब बनाते आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।
विज्ञापन
सभी आरोपियों से इतने लीटर शराब की गई जब्त
मीना बाई सिदार- 150 लीटर
चांदनी सिदार- 105 लीटर
परदेशी सिदार- 175 लीटर
सुकृता गोंड- 180 लीटर
वेद लाल गोंड- 145 लीटर
रेशम बाई सिदार- 155 लीटर
बेदमति गोंड- 130 लीटर
उत्तम भोई- 32 पाव (5.760 लीटर) देसी शराब